फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Six sacks of intoxicating injection wrappers found in Chandan river

Maharajganj News: चंदन नदी में मिले छह बोरी नशीले इंजेक्शन के रैपर

Tue, 20 Feb 2024 06:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 20 Feb 2024 06:29 PM IST
विज्ञापन
Six sacks of intoxicating injection wrappers found in Chandan river
ठूठीबारी। चंदन नदी के किनारे भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन के खाली रैपर मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रैपर को कब्जे में लेकर औषधि निरीक्षक को जानकारी देकर मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के कटखोर बोदना सिवान के मध्य में चंदन नदी के किनारे छह सफेद बोरी फेंकी गई थी। किसी ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस जब बोरे को खोला तो उसमें भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन बुप्रेनोर्फीन और फेनार्गन के खाली रैपर मिले और सभी बोरे पर पटेल इंटरप्राइजेज निचलौल लिखा हुआ पाया गया। इसके बाद कोतवाली पुलिस रैपर का सैंपल एकत्र कर जांच में जुट गई।
विज्ञापन

ठूठीबारी कोतवाली पहुंचे औषधि निरीक्षक शिव कुमार नायक ने बताया की बरामद नशीली इंजेक्शन के रैपर में अंकित एमएफजी लाइसेंस नंबर, बैच नंबर के आधार पर संबंधित कंपनी को नोटिस भेजकर भारी मात्रा में बरामद नशीली इंजेक्शन के रैपर की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांव पसार रहा नशीली दवाओं का धंधा
भारत-नेपाल सीमा पर नशीली दवाओं का धंधा धड़ल्ले से पांव पसार रहा है। तस्करों पर लगातार कार्रवाई भी की जा रही है, लेकिन कम लागत में मोटा मुनाफा के कारण इनके हौसले नहीं टूट पा रहे हैं। हालांकि नदी में इतनी बड़ी मात्रा में खाली इंजेक्शन के रैपर मिलने के बाद किसी बड़े धंधेबाज की संलिप्तता से इंकार नहीं किया जा सकता है। सफेद बैग में भरे खाली रैपर को देख लगभग 20 से 25 हजार एमपुल इंजेक्शन होने की संभावना जताई जा रही है। नशीले इंजेक्शन का रैपर मिलने बाद हरकत में आई बॉर्डर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई है और दवाओं के बैच नंबर व सीसीटीवी कैमरे की मदद से ड्रग माफिया तक पहुंचने की कोशिश में जुट गई है। कोतवाली प्रभारी नीरज राय के अनुसार, अवैध नशीली दवा के तस्करी पर रोकथाम के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed