फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Six people arrested on molested charges in Nepal, 4 Indians and 2 youths of Nepali origin.

Maharajganj News: भारतीय युवती से नेपाल में दुष्कर्म, 4 INDIAN, 2 नेपाली समेत 6 गिरफ्तार- एक गोरखपुर का

Sun, 22 Sep 2024 06:06 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 22 Sep 2024 06:06 PM IST
सार

मामला 18 सितंबर 2024  रात 12 बजे का है। भारतीय क्षेत्र परतावल क्षेत्र के रहने वाले युवक अपने गोरखपुर के मित्र के साथ नेपाल गए थे। भैरहवा के एक होटल में महराजगंज जिले की एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंशर युवती रूकी थी। उससे बातचीत के दौरान ही युवकों ने कुछ कहा तो मामला बिगड गया। आरोप है कि दुष्कर्म के बाद  मारपीट की गई।

विज्ञापन
Six people arrested on molested  charges in Nepal, 4 Indians and 2 youths of Nepali origin.
सीनियर नर्सिंग अधिकारी पर दुष्कर्म का आरोप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महराजगंज जिले के एक युवती से नेपाल में दुष्कर्म और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। महराजगंज, गोरखपुर और नेपाल के छह आरोपियों से पूछताछ हो रही है। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को न्यायालय भेजा गया गया। वहां भैरहवा पुलिस ने सात के दिन के लिए रिमांड पर मांगा तो न्यायालय ने छह आरोपियों को रिमांड पर दे दिया।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार, मामला 18 सितंबर 2024  रात 12 बजे का है। भारतीय क्षेत्र परतावल क्षेत्र के रहने वाले युवक अपने गोरखपुर के मित्र के साथ नेपाल गए थे। भैरहवा के एक होटल में महराजगंज जिले की एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंशर युवती रूकी थी। उससे बातचीत के दौरान ही युवकों ने कुछ कहा तो मामला बिगड गया।
विज्ञापन


आरोप है कि दुष्कर्म के बाद  मारपीट की गई। युवती की शिकायत पर नेपाल पुलिस ने इस मामले में चार भारतीयों व दो नेपाली युवकों समेत छह आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

Six people arrested on molested  charges in Nepal, 4 Indians and 2 youths of Nepali origin.
दो बच्चियों से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों में तीन युवक महराजगंज जिले के परतावल क्षेत्र और एक गोरखपुर जिले के गुलरिहा का रहने वाला है।  दो युवक नेपाल के निवासी हैं।

नेपाल पुलिस ने बताया कि घटना बीते बृहस्पतिवार की है। महराजगंज जिले की युवती भैरहवा के एक होटल में पहुंची थी। वहां चार भारतीय युवकों व दो नेपाली युवक मौजूद थे। बताया गया है कि किसी बात को लेकर दोनों नेपाली युवकों ने युवती के साथ मारपीट की।

होटल में मारपीट देख मैनेजर ने नेपाल पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। थोड़ी देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के आने पर युवती ने सभी छह आरोपियों पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।

एसपी रूपनदेही रंजीत सिंह राठौर  के बताया कि  पीड़ित युवती की शिकायत पर अफरोज (36), शालू खान (27) व अतर रजा (31) निवासी परतावल, महराजगंज बदलू खान निवासी गुलहिया जिला गोरखपुर,  नेपाल के ओमसतिया गांव पालिका चार निवासी शाहरुख (32) व अकबाल खान (25) को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed