{"_id":"62763980b5baa8347901074c","slug":"six-injured-after-fight-between-two-sides-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: दो पक्षों में हुई मारपीट, छह घायल, 18 के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज: दो पक्षों में हुई मारपीट, छह घायल, 18 के खिलाफ केस दर्ज
Sat, 07 May 2022 02:48 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 07 May 2022 02:48 PM IST
सार
प्रभारी थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि बगौली निवासी श्रीनिवास एवं रामनगीना समेत 6 लोग घायल हो गए। एक युवक को हिरासत में लेकर खुर्रमपुर निवासी 8 नामजद एवं 12 अज्ञात के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के कोमल चौराहे पर पुरानी विवाद को लेकर दो पक्ष में जमकर मारपीट हो गईं। इस मारपीट में छह लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा बीच बचाव के दौरान पुलिस की गाड़ी के शीशे भी टूट गए। इस घटना में 8 नामजद एवं करीब 12 अज्ञात के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को देर रात कोमल चौराहे पर क्षेत्र के बगौली एवं थाना क्षेत्र पुरंदरपुर अंतर्गत खुर्रमपुर बंटनागिया के रहने वाले दर्जनों लोग पुरानी विवाद को लेकर आपस मे भिड़ गए। चौराहे पर अफरा-तफरी जैसे हालात हो गए। दोनों पक्ष से ईंट पत्थर जम कर चलने लगे।
विज्ञापन
घटना की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान ईंट पत्थर लगने से पुलिस की गाड़ी के शीशे भी टूट गए। हालात पर काबू पाने के लिए सर्किल के चारों थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। तब जाकर माहौल शांत हुआ।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होते ही अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार एवं क्षेत्राधिकारी फरेंदा कोमल प्रसाद मिश्र मौके पर पहुंचे। घटना को संज्ञान में लेते हुए मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
प्रभारी थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि बगौली निवासी श्रीनिवास एवं रामनगीना समेत 6 लोग घायल हो गए। एक युवक को हिरासत में लेकर खुर्रमपुर निवासी 8 नामजद एवं 12 अज्ञात के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज किया गया है।