फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Six Farmers Awarded for Good Farming

बेहतर खेती करने वाले छह किसान पुरस्कृत

Mon, 24 Dec 2018 12:32 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 24 Dec 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
Six Farmers Awarded for Good Farming
बेहतर खेती करने वाले छह किसान पुरस्कृत - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती के मौके पर कृषि विभाग की ओर से रविवार को विकास भवन परिसर में जिला स्तरीय किसान मेले का आयोजन किया गया। इसमें बेहतर खेती करने वाले छह किसानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन


  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से किसानों के उत्थान के लिए कई योजनाएं संचालित हो रही हैं। प्रदेश सरकार किसानों की हितैषी है। हमारा देश तभी खुशहाल होगा जय यहां के किसान खुश रहेंगे।  डीएम अमरनाथ उपाध्याय ने स्वॅ. चौधरी चरण सिंह के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला। कहा कि चरण सिंह आजीवन किसानों के हित की बात करते रहे। साथ ही किसानों का गौरव बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किया। मुख्य विकास अधिकारी राम सिंहासन प्रेम ने प्रदेश सरकार की ओर से किसानों कि हित में चलाई जा रही योजनओं के बारे में जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. बीबी सिंह ने उन्नतशील खेती के बारे में विस्तार से बताया। किसान सम्मान दिवस के मौके पर जिले स्तर पर 2017-18 में गेहंू का अधिकतम उत्पादन करने वाले  रमेश सिंह निवासी पिपरा रसूलपुर को प्रथम पुरस्कार 7000 रुपये, लखीचंद निवासी करमहां को द्वितीय पुरस्कार 5000 रुपये व किसान सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार मसूर की अधिक पैदावार करने वाले किसान अजय प्रताप सिंह निवासी ग्राम बागापार को में प्रथम पुरस्कार 7000 रुपये, विजयपुर गांव के हरी प्रसाद को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 5000 रुपयेे का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं 2018 में धानकी अधिक पैदावार करने वाले राकेश पांडेय निवासी पुरैना खंडी को प्रथम पुरस्कार 7000 रुपये व शरद कुमार सिंह निवासी ग्राम भिटौली को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 5000 रुपये के साथ ही किसान सम्मान पत्र प्रदान किया गया  जिले के कुल छह किसानों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर उप निदेशक कृषि डॉ. राजेश सिंह, जिला कृषि अधिकारी रविमणि त्रिपाठी सहित अन्य विभागों के अधिकारी व किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed