{"_id":"5dbf17cb8ebc3e0172328c5a","slug":"six-cows-dead-in-madhvaliya-gosadan-maharajganj-news-gkp3278604173","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोसदन मधवलिया में छह गोवंश की मौत, 15 बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोसदन मधवलिया में छह गोवंश की मौत, 15 बीमार
विज्ञापन
गोसदन मधवलिया में बीमार पशुओं का इलाज करते पशु चिकित्सक
- फोटो : MAHARAJGANJ
फोटो:-
गोसदन में छह गौवंश और मरे, अफसर मौन
15 गंभीर रूप से बीमार चल रहे, व्यवस्थाएं सुधरीं पर मौतें नहीं रुक रहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। तहसील क्षेत्र के गोसदन मधवलिया में रविवार को छह गौवंश की मौत हो गई, जबकि 15 गंभीर रूप से बीमार हैं। चिकित्सक उनका उपचार कर रहे हैं।
गोसदन में अनियमितता के मामले में खंड विकास अधिकारी से लेकर पूर्व जिलाधिकारी समेत सात लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई थी। इसके बाद अफसरों को गोसदन की व्यवस्था काफी हद तक सुधार दी, लेकिन गौवंश की मौतों को सिलसिला नहीं रुक पाया। इसी बीच रविवार को छह और गोवंश की मौत हो गई। गोसदन में पशुओं के इलाज के लिए चिकित्सक तैनात हैं। हरा चारा, पशु आहार, गुड़ सहित अन्य व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं। प्रतिदिन शेड की साफ-सफाई के लिए न्याय पंचायतों सफाई कर्मियों को भी लगा दिया गया है। दवा का छिड़काव भी कराया जा रहा है। गोसदन पर 20 कैमरे लगाकर पहरेदारी की जा रही है।
इस संबंध में सीवीओ केके उपाध्याय का पक्ष जानने के लिए जब उन्हें फोन किया गया तो उन्होंने गोसदन से जुड़ी बातें सुनते ही फोन ऑफ कर दिया। यही नहीं, जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार से संपर्क करने की कोशिश की गई तो अर्दली ने गोसदन का मुद्दा सुनते ही बात कराने से इनकार कर दिया।