{"_id":"e20e76d6a4b51f1707344db342cadb28","slug":"siswa-water-crisis-continues-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिसवा में पानी का संकट कायम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिसवा में पानी का संकट कायम
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
Updated Sun, 28 Feb 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिसवा बाजार। पानी आपूर्ति की मुख्य पाइप क्षतिग्रस्त हो जाने से सिसवा में पानी के लिए हाहाकार जैसी स्थिति है। नगर पंचायत टैंकर से आपूर्ति की कोशिश कर रहा है। क्षतिग्रस्त हुई पाइप का स्थान ढूंढ़ रहे कर्मचारियों को शनिवार को भी सफलता नहीं मिल सकी है।
18 फरवरी को एक मोबाइल कंपनी द्वारा जमीन में केबुल बिछाने के दौरान जलकल की मुख्य पाइप क्षतिग्रस्त हो गई। तभी से नगर की आपूर्ति ठप पड़ गई। नगर पंचायत टैंकरों से विभिन्न वार्डों में जलापूर्ति तो कराय रहा है लेकिन ये आपूर्ति 25000 आबादी के लिए न के बराबर है।
मोहल्लों में सप्लाई करने के लिए पानी टैंकर पहुंचने के बाद जंग जैसा माहौल हो जा रहा है। वहीं क्षतिग्रस्त पाइप नौ दिन बाद भी ठीक नहीं हो सकी है। जिससे कोई सुधार नहीं नजर आ रहा है। हालांकि व्यापार मंडल के सदस्यों ने बैठक कर बाहर से पानी टैंकर मंगवाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
पिछले नौ दिनों से पेयजल संकट को देखते हुए उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कुशीनगर के खड्डा से पानी टैंकर मंगवा कर वितरित कराया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष शिवकुमार रौनियार व कोषाध्यक्ष शैलेश सुल्तानिया ने बताया कि जब तक नगर में पानी की व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो जाती है। तब तक व्यापार मंडल पानी की व्यवस्था करता रहेगा।