फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   siswa sugar mill payment 2100 farmers

सिसवां चीनी मिल ने किया 2,100 से किसानों को भुगतान

Thu, 10 Feb 2022 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
siswa sugar mill payment 2100 farmers
सिसवां चीनी मिल ने किया 2,100 से किसानों को भुगतान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। इंडियन पोटाश लिमिटेड चीनी मिल सिसवां ने 2,100 से अधिक किसानों को लगभग पांच करोड़ 49 लाख रुपये का भुगतान किया है। भुगतान 17 जनवरी तक गन्ने की आपूर्ति करने वाले किसानों को किया गया है। शेष भुगतान जल्द करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला गन्ना अधिकारी जगदीश चंद्र यादव ने बताया कि आईपीएल सिसवां चीनी मिल ने चालू पेराई सत्र में 14 दिन पूर्व तक कुल 36.93 करोड़ के गन्ने की पेराई की है। मिल की ओर से अब तक 30.68 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। शेष 6.24 करोड़ के भुगतान के लिए मिल के जिम्मेदारों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अन्य मिलों के जिम्मेदार भी समय से किसानों के गन्ने का भुगतान करने की व्यवस्था करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
विज्ञापन

----------------
जेएचवी ने तैयार की लगभग 17 हजार क्विंटल चीनी
जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि सीमित समय तक चली जेएचवी शुगर मिल गडौरा ने लगभग 17 हजार क्विंटल चीनी तैयार की है। अभी तक मिल की ओर से किसी को भुगतान नहीं किया गया है। पिछले वर्ष का भी बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed