{"_id":"699b6da2fda4064d27032432","slug":"sir-hearing-of-30-no-mapping-voters-completed-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-172144-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईआर : 30 प्रतिशत नो मैपिंग मतदाताओं की सुनवाई पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर : 30 प्रतिशत नो मैपिंग मतदाताओं की सुनवाई पूरी
विज्ञापन
कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में विशेष अभियान के दौरान मतदाताओं से संवाद करते जिलाधिकारी संतोष
जिलाधिकारी ने मतदाताओं के समक्ष निर्वाचक नामावली एवं एएसडी सूची को पढ़ा
मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में दी जानकारी
महराजगंज। रविवार को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने एसआईआर विशेष अभियान के तहत पनियरा और सदर क्षेत्र में मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत बड़हरा बरईपार, धरमौली और सदर स्थित कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बूथों का निरीक्षण कर मतदाताओं के समक्ष निर्वाचक नामावली एवं एएसडी सूची को पढ़ा और उपस्थित नागरिकों से संवाद कर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। जनपद में अब तक लगभग 30 प्रतिशत नो मैपिंग मतदाताओं की सुनवाई पूरी की जा चुकी है।
जिलाधिकारी ने नो मैपिंग मतदाताओं को जारी नोटिस की सुनवाई के संबंध में लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि जिन पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में अभी दर्ज नहीं है, वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित स्थल पर पहुंचकर अपना नाम अवश्य दर्ज कराएं। उन्होंने बताया कि नया नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-छह, नाम विलोपन के लिए फॉर्म-सात तथा संशोधन हेतु फॉर्म-आठ का उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत निर्वाचन आयोग का उद्देश्य शुद्ध, त्रुटिरहित एवं समावेशी मतदाता सूची तैयार करना है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष अभियान के तहत सभी बूथों पर बीएलओ के पास अद्यतन मतदाता सूची उपलब्ध है। इस सूची में नागरिक अपना नाम देखकर सत्यापित कर सकते हैं। यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम सूची में न हो तो वह वहीं पर फॉर्म-छह भरकर अपना नाम जुड़वा सकता है। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में तार्किक विसंगति के संदर्भ में भारत निर्वाचन आयोग ने प्रक्रिया को मतदाताओं के लिए बेहद सुलभ कर दिया है। मतदाता बीएलओ से संपर्क कर अपने नाम सहित अन्य विवरण में संशोधन करा सकते हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी अर्ह मतदाता छूटने न पाए और प्रत्येक पात्र नागरिक तक सूचना व सुविधा पहुंचे।
विज्ञापन
कहीं कम तो कहीं बढ़ गए मतदाता
ग्राम पंचायत बड़हरा बरईपार में बूथ संख्या 268 में 2025 की निर्वाचक नामावली में कुल 1157 मतदाता थे, जबकि ड्राफ्ट रोल में 1033 मतदाता हैं। बूथ संख्या 269 पर पूर्व लिस्ट में 968 मतदाता थे जबकि ड्राफ्ट रोल में 857 मतदाता पंजीकृत हैं। बूथ संख्या 270 पर यह संख्या 922 व 817 थी। बूथ संख्या 271 पर पूर्व लिस्ट में 696 और ड्राफ्ट रोल में कुल 782 मतदाता थे। बूथ संख्या 272 पर 860 मतदाताओं के सापेक्ष ड्राफ्ट रोल में 790 मतदाता पंजीकृत हैं। बूथ संख्या 273 पर पूर्व लिस्ट में 866 मतदाता थे जबकि ड्राफ्ट रोल में 857 मतदाता पंजीकृत हैं। इसी प्रकार बूथ संख्या 275 पर पूर्व लिस्ट में 716 मतदाता थे, जबकि ड्राफ्ट रोल में 813 मतदाता पंजीकृत हैं। धरमौली ने स्थापित कुल 04 बूथों में बूथ संख्या 412 के ड्राफ्ट रोल में 835, बूथ संख्या 413 में 1003, बूथ संख्या 414 में 915 और बूथ संख्या 415 में ड्राफ्ट रोल में कुल 791 मतदाता पंजीकृत हैं।
नोटिस पर सुनवाई का भी किया निरीक्षण
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि एएसडी सूची में दर्ज सभी मतदाताओं के मामलों का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने तहसील सदर में नो मैपिंग मतदाताओं को जारी नोटिस पर चल रही सुनवाई का भी निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीएम सदर को निर्देशित किया कि सुनवाई स्थल पर मतदाताओं के बैठने, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही हेल्प डेस्क के माध्यम से मतदाताओं को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने तथा आवश्यक प्रपत्र प्राप्त कर उन्हें व्यवस्थित रूप से एईआरओ एवं ईआरओ के समक्ष प्रस्तुत कराने में पूर्ण सहयोग दिया जाए।
तहसील सदर में एक ईआरओ एवं आठ एईआरओ सहित कुल नौ अधिकारी नोटिसों की सुनवाई का कार्य कर रहे हैं। जनपद में अब तक लगभग 30 प्रतिशत नो मैपिंग मतदाताओं की सुनवाई पूर्ण की जा चुकी है। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शेष प्रकरणों का निस्तारण समयबद्ध, पारदर्शी और निष्पक्ष रूप से करते हुए विशेष अभियान को सफल बनाया जाए, जिससे जनपद की मतदाता सूची पूर्णतः शुद्ध और समावेशी बन सके। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार सदर देश दीपक त्रिपाठी, नायब तहसीलदार फरेंदा अंकित अग्रवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।