{"_id":"617996c55d892f3e7018c2a6","slug":"shubhkamna-sandesh-political-leaders-in-great-compitito-maharajganj-news-gkp414470753","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुभकामना संदेश के बहाने दिखा रहे अपनी दावेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुभकामना संदेश के बहाने दिखा रहे अपनी दावेदारी
विज्ञापन

महराजगंज। विधान सभा चुनाव करीब आ रहा है। ऐसे में चुनाव लड़ने वाले दावेदारों की संख्या में इजाफा होने लगा है। जगह-जगह होर्डिंग पोस्टर लगाकर अपनी मजबूत दावेदारी दिखाने में लोग लगे हैं। सर्वाधिक दावेदार भाजपा में दिख रहे हैं। वहीं सपा, कांग्रेस एवं बसपा में भी दावेदारों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। सदर विधान सभा में दावेदार ज्यादा दिख रहे हैं। जगह-जगह पोस्टर लगाकर संभावित प्रत्याशी अपनी दावेदारी दिखाने में लगे हैं।
महराजगंज शहर में जगह-जगह पोस्टर लगे हैं। जिस पर शुभकामना संदेश लिखने के साथ ही पोस्टर पर विधान सभा का नाम लिखा है। संभावित प्रत्याशी शुभकामना संदेश के जरिए अपनी मजबूत दावेदारी दिखाने में लगे हैं। समय-समय पर शुभकामना संदेश देकर जनता का ध्यान आकृष्ट कराने का प्रयास किया जा रहा है। इन दिनों ज्यादा दावेदारी भाजपा नेताओं की दिख रही है। दूसरी ओर से सपा एवं बसपा से भी संभावित प्रत्याशी शुभाकामना संदेश का पोस्टर लगाकर अपनी दावेदारी दिखाने में जुटे हैं। इसके अलावा क्षेत्र में भी अब जनता का हाल जानने की होड़ सी लग चुकी है। अपनी राजनीतिक जमीन बनने के लिए क्षेत्र में जनता के बीच रहने एवं उनकी समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय तक आने में ज्यादा सक्रियता दिख रही है।
ज्यादातर भाजपा के कब्जे में रही सदर सीट
सदर सीट ज्यादातर भाजपा के कब्जे में रही। इस सीट से भाजपा के चंद्र किशोर तीन बार विधायक रहे। वर्ष 1991-राम पियारे आजाद-भारतीय जनता पार्टी, 1993-चंद्र किशोर-भारतीय जनता पार्टी, 1996-चंद्र किशोर-भारतीय जनता पार्टी, 2002-चंद्र किशोर-भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीते। यहां भाजपा का कब्जा रहा। लेकिन, भाजपा के किले तोड़ते हुए 2007-श्रीपति-समाजवादी पार्टी एवं 2012-सुदामा-समाजवादी पार्टी से विजयी हुए। इसके बाद फिर भाजपा ने वापसी की। 2017-जयमंगल कन्नौजिया-भारतीय जनता पार्टी से विजयी हुए। जयमंगल कन्नौजिया को 1,25154 मत मिले। निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्मेश मंगल बसपा के 56793 मत मिले। भाजपा को 68,361 मतों से जीत मिली थी। कांग्रेस प्रत्याशी आलोक प्रसाद को 50,217 मत मिले थे।
विज्ञापन
मतदाता- 3 लाख 90 हजार 475
पुरुष- 2 लाख 10 हजार 305
महिला- 1 लाख 83 हजार 951
राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश के अनुसार जिनका जमीन पर काम दिखेगा और सर्वे के आधार पर नाम आगे आएगा तो उन्हीं के नाम पर पार्टी विचार करेगी। पार्टी जिसे टिकट देगी उसे सभी कार्यकर्ता मिलकर जिताएंगे।
-आमिर हुसैन, जिलाध्यक्ष सपा
संगठन चुनाव करके शीर्ष नेतृत्व को सूची भेजता है। इसके बाद ही योग्यता के अनुसार पार्टी टिकट देती है। भाजपा अनुशासित पार्टी है। यहां एक छोटे से कार्यकर्ता को भी आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
-परदेशी रविदास, जिलाध्यक्ष भाजपा