फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Shrimad Bhagwat is a unique confluence of knowledge, devotion and renunciation

Maharajganj News: ज्ञान, भक्ति और वैराग्य का अनूठा संगम है श्रीमद्भागवत

Sun, 16 Feb 2025 05:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 16 Feb 2025 05:33 PM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagwat is a unique confluence of knowledge, devotion and renunciation
सिंदुरिया। क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा कल्याण में रविवार को नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ। आचार्य अद्या पांडेय ने कहा कि ज्ञान, भक्ति और वैराग्य का अनूठा संगम श्रीमद्भागवत है। सांसारिक मोह, माया को त्याग कर परमात्मा का स्मरण करना ही वैराग्य होता है। जिसके जीवन में भक्ति नहीं होती उसका जीवन नीरस एवं सारहीन होता है। भगवान की कथा सुनने से भक्ति तृप्त होती है। ज्ञान और वैराग्य ह्रदय में दृढ़ होते हैं और हमारे जीवन में भक्ति बढ़ती है तो भगवान के चरणों में अनुराग और प्रेम होता है। उन्होंने कहा कि प्रह्लाद ने नारायण से कहा मुझ पर ऐसी कृपा करें कि संसार का कोई भी सुख पाने का विचार भी मेरे मन में न आए। किसी भी प्रकार की इंद्रियों में सुख की कामना न हो। मेरे हृदय में कभी किसी कामना का बीज ही अंकुरित न हो। ऐसा वरदान मुझे दें। भजन करने से जीव भगवान के साथ एक हो जाता है। इसलिए भक्ति को बुढ़ापे के लिए नहीं छोड़ना चाहिए। बल्कि कम उम्र में ही शुरू कर देना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed