फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Showed passion for getting vaccinated in the rain

बारिश में टीका लगवाने का दिखा जुनून

Thu, 26 Aug 2021 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Showed passion for getting vaccinated in the rain
चुवनी गांव में वैक्सीन लगवाने के दौरान छाता लेकर खड़े लोग। - फोटो : MAHARAJGANJ
बारिश में टीका लगवाने का दिखा जुनून
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में कोरोनारोधी टीका लगवाने के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी है। बृहस्पतिवार को खराब मौसम के बाद भी उत्साह के साथ केंद्र पर पहुंचकर लोगों ने टीका लगवाया। केंद्रों पर भीड़ बढ़ने के कारण लोगों को टीका लगवाने में परेशानी हुई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने केंद्रों पर भ्रमण कर व्यवस्था के बारे में जानकारी हासिल की। जिले में 20761 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया।
महिला अस्पताल पर बृहस्पतिवार की सुबह 8 बजे करीब 25 से अधिक लोग टीका लगवाने के लिए पहुंच गए। बरसात होने कारण लोग छाता लेकर केंद्र पर पहुंचे। कोरोना से बचाव के प्रति लोगों की गंभीरता काफी बढ़ गई है। यही कारण है कि निर्धारित समय पर लोग पहुंचकर टीका लगवा रहे हैं। जिले के लगभग सभी केंद्रों पर लोगों की भीड़ ज्यादा हो रही है। नेहरू युवा केंद्र और सिटीजन फोरम की ओर से साधुशरण भारद्वाज इंटर कॉलेज बेलवा काजी में कोरोना वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। एएनएम प्रतिमा पटेल, आदित्य सिंह, अनुराधा सिंह द्वारा लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। सामाजिक कार्यकर्ता विमल कुमार पांडेय ने बताया कि इस कैंप में 300 लोगों को टीका लगाया गया। इस दौरान आशा कार्यकर्ता मीना, सुशीला, किरन, जयंती पांडेय, अवंतिका पांडेय, विपुल भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

घुघली प्रतिनिधि के अनुसार भुवनी व चुवनी गांव में टीका लगवाने के लिए लोगों की काफी भीड़ लगी रही। टीका लगवाने के लिए सुबह सात बजे से ही कतार में लोग खड़े रहे। रुक रुक कर बारिश होने से लोग परेशान रहे। भुवनी की रुकसाना व रहीम मोनू सलीम आदि ने कहा कि भीड़ बढ़ने से टीका लगवाने में काफी परेशानी हो रही है। टीका लगने से धीमी रफ्तार के कारण कभी-कभी ग्रामीण आक्रोशित हो जा रहे थे। पूर्व ग्राम प्रधान वकील उपाध्याय एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रिंस पांडेय लोगों को समझाने में लगे रहे। ग्रामीण छठी मद्धेशिया, रामकिशन यादव, राधे, रघु, सीता देवी, रामावती ने बताया कि टीका लगवाना जरूरी है। भुवनी व चुवनी में 500 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में एक कोरोना पॉजिटिव मिला
महराजगंज। जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने की संख्या में कमी हो रही है। बृहस्पतिवार को एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। अब तक 12421 केस सामने आ चुका है जिसमें सक्रिय केस 11 है। मरने वालों की संख्या 138 है। 12265 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। यह जानकारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने दी। उन्होंने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed