{"_id":"5d35f9b28ebc3e6d1074851f","slug":"showed-off-maharajganj-news-gkp31488205","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगों के लिए कलेक्ट्रेट कर्मियों ने काली पट्टी बांध जताया
महराजगंज। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के तत्वावधान में सोमवार को कलेक्ट्रेट कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, डीएम को पत्र देकर कहा कि उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
संघ के अध्यक्ष श्रीनाथधर दूबे व महामंत्री देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी ने कलेक्ट्रेट मुख्यालय को सचिवालय घोषित करने, नायब तहसीलदार को पदोन्नति देने, वेतन ग्रेड 2800 से शुरू करने सहित 24 सूत्रीय मांगें सौंपी गई थीं। इन मांगो को पूरा करने में शासन प्रशासन आनाकानी कर रहा है। शासन के इस रवैये के विरोध में कलेक्ट्रेट कर्मियों ने चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति बनाई है। इसके तहत 19 से 22 जुलाई तक काला फीता बांधकर विरोध किया जाएगा। 23 जुलाई को प्रदेश के सभी कर्मचारी मुख्यमंत्री को जवाबी पोस्टकार्ड भेजेंगे। 21 अगस्त को प्रदेश के कलेक्ट्रेट कर्मी मुख्यालय पर तालाबंदी करेंगे। 24 सूत्रीय मांगें मुख्यमंत्री को भेजेंगे। इसके बाद 16 सितंबर को लखनऊ स्थित जीपीओ पार्क हजरतगंज में प्रदर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे। काला फीता बांधकर कर विरोध प्रदर्शन करने वाले वाले कलेक्ट्रेट कर्मियों में श्रीनाथधर दुबे, देवेन्द्र प्रताप सिंह, ब्रह्मानंद गौड़, रामप्रसाद, वेदप्रकाश मिश्र, अविनाश चतुर्वेदी, रमेश लाल श्रीवास्तव, नंदिता राय, सुनीता पटेल, अनिल कुमार पटेल आदि के नाम हैं।