फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   show intelygency

प्रदर्शनी के माध्यम से छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

Fri, 13 Oct 2017 12:19 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Fri, 13 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
show intelygency
‌िवविज्ञान प्रदशऱ्र्शनी - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परिसर में विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विज्ञान प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार में माडल का प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से छात्र - छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करने के मकसद से यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। विज्ञान प्रश्नोत्तरी में सभी प्रश्नों का सही जवाब देने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



प्रधानाचार्य दमयंती यादव ने कहा कि विज्ञान के योगदान से देश तरक्की की ओर अग्रसर है। इसकी सहायता से चिकित्सा, शिक्षा, संचार के क्षेत्र में काफी प्रगति हुई है। छात्रों को भी वैज्ञानिक सोच रखनी चाहिए। विज्ञान प्रदर्शनी के समन्वयक मेंहदी हसन ने छात्राओं को प्रदर्शनी के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि विज्ञान से अंध विश्वास और जादू के रहस्यों को जान सकते हैं।
विज्ञापन


विशाल पांडेय ने छात्राओं को भूकंप, सूर्य ग्रहण, चंद्र ग्रहण, राकेट यान, सौ साल के सिक्के, विभिन्न देशों के सिक्के, ऑक्सीजन चक्र, कार्बन चक्र, आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं को विज्ञान का बेहतर मॉडल बनाने के लिए प्रेरित किया। विज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन हुआ। जिसमें सही जवाब देने पर पुष्पा यादव, कविता प्रजापति, खुशबू, आर्या मिश्रा, साजिया खातून, मालती आदि को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सुनीता पटेल, पूनम सिंह, जया तिवारी, शशि, उज्जवला, अंजुम आरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed