फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Shehnai will be played a lot in April, the auspicious time will start from 14th

Maharajganj News: अप्रैल में खूब बजेगी शहनाई, 14 से शुरू होगा मुहूर्त

Tue, 09 Apr 2024 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 09 Apr 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Shehnai will be played a lot in April, the auspicious time will start from 14th
-खरमास के कारण मार्च में लगा था आयोजन पर ब्रेक, अप्रैल के बाद गुरू के अस्त होने से जुलाई में लग्न तारीख
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। हिंदू नववर्ष में 14 अप्रैल से खूब शहनाई बजेगी। 13 अप्रैल को रात्रि 11 बजकर 19 मिनट पर सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेगा। इसी के साथ एक मास से चल रहा खरमास समाप्त हो जाएगा। खरमास समाप्ति के बाद मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त मिलने शुरू हो जाएंगे।



ज्योतिषाचार्य शरदेंदु पांडेय ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार अप्रैल में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त 18, 19, 20, 21, 22, 23, 26 व 28 अप्रैल को मिल रहे हैं। विवाह के लिए गुरु और शुक्र का उदय होना अनिवार्य होता है। अप्रैल में 29 तारीख को शुक्र अस्त हो रहा है और छह मई को गुरु भी अस्त हो जाएगा। इस तरह शुक्र व गुरु के अस्त होने के कारण दोबारा मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा। ऐसी स्थिति में मई व जून में लग्न मुहूर्त नहीं रहेंगे। पुनः तीन जून को गुरु व 28 जून को शुक्र उदय होंगे। इसके बाद जुलाई में ही विवाह मुहूर्त मिलेंगे।
विज्ञापन


विवाह मुहूर्त के विषय में ज्योतिषाचार्य का कहना है कि विवाह मुहूर्त में नक्षत्र बल प्राप्त हो। भद्रा न हो तथा देर रात तक की लग्न सीमित न हो तो वह लग्न श्रेष्ठ मानी जाती है। वर-वधू के उज्ज्वल भविष्य के लिए दोनों के कुंडलियों का मिलान आवश्यक है। भावी दंपती के खुशहाल जीवन के लिए राशि मैत्री, गण, नाड़ी आदि का मिलान जरूरी होता है। इनके मिलान से ही शुभ मुहूर्त निकाला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-----

नवरात्रि भी डालेगा असर



अप्रैल में 13 तारीख से भले ही खरमास समाप्त होने के कारण लग्न मुहूर्त शुरू हो जाएंगे, लेकिन नौ से 17 अप्रैल तक नवरात्रि के कारण लोग शादी विवाह के आयोजन टाल रहे हैं। 17 को नवरात्रि की समाप्ति के बाद 18 से लग्न के लिए लोग तारीख तय कर रहे हैं। गुड्डू कैटर्स का कहना है कि नवरात्रि में अधिकतर लोग व्रत रहते हैं इसलिए खान-पान की समस्या से बचने के लिए लोग इसके बाद का ही समय निर्धारित कर रहे हैं। 18 को मुख्यालय पर ही छह शादियों के लिए बुकिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed