फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sharadiya Navaratra-Ma Goripoojan celabarated

चहुंओर गूंजा जय माता दी, पंडालों में पहुंचे श्रद्धालु

Wed, 13 Oct 2021 10:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Sharadiya Navaratra-Ma Goripoojan celabarated
शारदीय नवरात्र : मां देवी महागौरी की श्रद्धापूर्वक हुई आराधना
विज्ञापन

महराजगंज। जनपद में दुर्गा पूजा की धूम है। हर तरफ भक्ति गीतों की गूंज है। पंडालों में श्रद्धालु मां दुर्गा का दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। शहर से लेकर गांव तक पंडाल आकर्षक ढंग से सजाया गया है। देवी के आठवें स्वरूप मां महागौरी की श्रद्धालुओं ने पूजा- अर्चना की। भक्ति गीतों से वातावरण गूंज रहा है। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है।
शहर में कोतवाली के पास श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में मां दुर्गा की प्रतिमा आकर्षक पंडाल में रखी गई है। यहां श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पूजन किया। दुर्गा मंदिर परिसर, पोस्ट आफिस गली, अमरूतियां, मऊपाकड़, चौक रोड, हनुमानगढ़ी चौराहे के अलावा अन्य स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमा रखी गई है। घुघली क्षेत्र के हरखा प्यास गांव में पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा का दर्शन श्रद्धालुओं ने किया। वहीं, सदर क्षेत्र के सराय खुटहा में पंडाल आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
विज्ञापन

कोठीभार प्रतिनिधि के अनुसार सिसवां नगर के रेलवे स्टेशन, स्टेट चौक, फल मंडी ,रोडवेज बस स्टैंड,माता शायर देवी, हठी माता, हनुमान मंदिर, राम जानकी मंदिर, प्रेम चित्र मंदिर रोड सहित अन्य स्थानो पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित हुई है। यहां दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रो में दुर्गा पूजा की धूम मची है। निचलौल, नौतनवां, चौक बाजार, घुघुली, परतावाल, सोनौली, ठूठीबारी, बृजमनगंज, पनियरा, गांगी बाजार प्रतिनिधियों के अनुसार क्षेत्र में दुर्गा पूजा की धूम है। जगह -जगह पंडाल सजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के मिल गेट, बस स्टैंड, दुर्गा मंदिर व चौरहिया गोला, भैया फरेंदा, उदितपुर, भगवतनगर परसिया, लेजार महदेवा सहित क्षेत्र के अन्य स्थानों पर स्थापित प्रतिमा का श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

नवरात्र के आठवें दिन मंदिरों में उमड़ी भीड़
महराजगंज। शारदीय नवरात्र के आठवें दिन बुधवार को जिले के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मां के आठवें स्वरूप महागौरी देवी के दर्शन किए। पूर्वांचल के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां लेहड़ा देवी मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा -अर्चना की। मां के दर्शन कर मन्नतें कीं। वहीं, महराजगंज कस्बे के मां दुर्गा मंदिर में भी श्रद्धालु पहुंचकर विधि विधान से पूजा अर्चना की। इसके अलावा जिले के मां बनैलिया देवी मंदिर, टिकुलहिया, कुडिया देवी मंदिर अन्य देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed