फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Seven autos running without permit seized, fined Rs 2.5 lakh

Maharajganj News: बिना परमिट के दौड़ रहीं सात ऑटो सीज, 2.5 लाख का जुर्माना

Wed, 11 Sep 2024 07:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 11 Sep 2024 07:15 PM IST
विज्ञापन
Seven autos running without permit seized, fined Rs 2.5 lakh
महराजगंज। बिना परमिट दौड़ रहे ऑटो चालकों की खैर नहीं है। ऐसे चालकों के खिलाफ परिवहन विभाग सख्त हो गया है। बुधवार को विभाग ने जांच अभियान चलाया। इस दौरान बिना परमिट और बिना रजिस्ट्रेशन के दौड़ रहे सात ऑटो सीज कर दिया। साथ ही 2.5 लाख जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन

परिवहन विभाग में ऑटो रिक्शा संचालन के लिए नियम तय हैं। इसके तहत वाहनों का पंजीयन जिस जनपद में है उस जिले में पंजीयन क्षेत्र के 10 किमी के भीतर ही संचालन की परमिट दी जाती है, लेकिन संचालक इस नियम का पालन नहीं करते हैं। हर रोड पर दूरी की परवाह किए बिना बेखौफ ऑटो दौड़ाते हैं। बुधवार को परिवहन विभाग ने जांच अभियान चलाकर ऑटो चालकों की परमिट और रजिस्ट्रेशन की जांच की। इससे चालकों में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान टीम ने सात ऑटो सीज किए। इनका रजिस्ट्रेशन गोरखपुर जनपद में था और यह बिना परमिट के महराजगंज जनपद में संचालित हो रहे थे।
विज्ञापन

एआरटीओ विनय कुमार ने बताया कि नियम के विपरीत ऑटो रिक्शा जनपद में नहीं चलने पाएंगे। अभियान शुरू कर दिया गया है। रोजाना जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed