फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   servilance team will remove postar with tight

चेक पोस्ट बनाकर सख्ती से पोस्टर हटाएगी निगरानी टीम

Sun, 09 Jan 2022 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
servilance team will remove postar with tight
चेक पोस्ट बनाकर सख्ती से पोस्टर हटाएगी निगरानी टीम
विज्ञापन

वीडियोग्राफी, स्टेटिक टीम के साथ एसडीएम ने की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज/नौतनवां। सदर तहसील सभागार में रविवार को सदर एसडीएम साई तेजा सीलम की अध्यक्षता में तहसील स्तर के वीडियो अवलोकन टीम, स्टेटिक टीम और फ्लाइंग स्क्वायड टीम की बैठक हुई। इसमें आगामी चुनाव के मद्देनजर दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन करने का निर्देश दिया गया।
एसडीएम ने कहा कि सभी टीम अपने-अपने कार्य को पूरी सतर्कता के साथ करे। जिससे चुनाव के समय किसी प्रकार की दिक्कत न हो। समय-समय पर निर्वाचन संबंधी मिले निर्देशों के अनुसार कार्यों को संपन्न करें। टीम चेक पोस्ट बनाएगी, अधिक संख्या में नकदी ले जाने वाले, अवैध शराब, संदेहास्पद वस्तु की निगरानी करेगी। अपर उप जिलाधिकारी मदन मोहन वर्मा ने बैनर-पोस्टर को सख्ती से हटाए जाने का निर्देश दिया। सदर तहसीलदार राजेश कुमार श्रीवास्तव ने चुनाव के पूर्व किए जाने वाले कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

नौतनवां तहसील सभागार में एसडीएम राम सजीवन मौर्य की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों एवं सर्किल के समस्त थानाध्यक्षों के साथ बैठक हुई। एसडीएम ने बताया कि चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन कराया जाएगा। नियमों के बारे में सभी जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी। तहसीलदार मुकेश कुमार सिंह, सीओ कोमल प्रसाद मिश्र, नायब तहसीलदार विवेकानंद दुबे, प्रभारी निरीक्षक नौतनवा राजेश कुमार पांडेय और थानाध्यक्ष परसामलिक गोरखनाथ सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed