{"_id":"5a6393ea4f1c1b72268b589b","slug":"service-termination-notice-to-computer-operators","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर आपरेटरों को सेवा समाप्ति का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंप्यूटर आपरेटरों को सेवा समाप्ति का नोटिस
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
कंप्यूटर आपरेटरों को सेवा समाप्ति का नोटिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज । बीएसए जगदीश शुक्ला ने बीआरसी मिठौरा, सिसवां और घुघली में तैनात कंप्यूटर आपरेटरों को कार्य में रुचि न लेने के आरोप में सेवा समाप्ति के लिए नोटिस जारी कर दिया है। उन्होंने अन्य ब्लाकों के बीआरसी पर तैनात कंप्यूटर आपरेटरों को भी वेतन रोकने की चेतावनी दी है। बीएसए शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में खंड शिक्षा अधिकारियों और कार्यालय स्टाफ के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे।
उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारियों से सांसद और विधायक की तरफ से गोद लिए गए गांवों में संचालित पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों की संख्या कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। ताकि वहां के बच्चों के लिए डेस्क व बेंच की व्यवस्था की जा सके। उन्होंने बताया कि जिन दिव्यांग बच्चों का बीआरसी सदर में 27 नवंबर को दिव्यांग प्रमाण पत्र दिया गया है, उन्हें बीआरसी सदर में 29 जनवरी और बृजमनगंज के बच्चों को 30 जनवरी को नि:शुल्क उपकरण वितरण करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारियों को बीआरसी के दायरे में आने वाले सभी स्कूलों में दो दिन में स्वेटर, जूता, मोजा वितरित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने 2017- 18 में स्वीकृत अतिरिक्त कक्ष व शौचालय आदि के निर्माण का कार्य विद्यालय प्रबंध समिति के माध्यम से शुरू कराने तथा सूचना से कार्यालय को अपडेट से कराने का निर्देश भी दिया। उन्होंने घुघली और मिठौरा खंड शिक्षा अधिकारी को मानव संपदा की फीडिंग और सर्विस बुक अपलोडिंग का कार्य पूर्ण कराने और दो दिन के अंदर प्रमाण पत्र कार्यालय को उपलब्ध कराने की भी हिदायत दी।