{"_id":"63af295ce7639e0c79733a81","slug":"service-of-two-district-coordinators-of-basic-education-will-end-maharajganj-news-gkp462683295","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बेसिक शिक्षा के दो जिला समन्वयकों की सेवा समाप्ति की करें कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बेसिक शिक्षा के दो जिला समन्वयकों की सेवा समाप्ति की करें कार्रवाई
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा के दो जिला समन्वयकों की समाप्त होगी सेवा
सीडीओ ने पनियरा ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में दिए निर्देश
महराजगंज। बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात जिला समन्वयक निर्माण व जिला समन्वयक मध्याह्न भोजन को साप्ताहिक समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहना भारी पड़ गया। मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि वे दोनों की सेवा समाप्ति की कार्रवाई करें।
सीडीओ शुक्रवार को पनियरा ब्लॉक सभागार में जिला स्तरीय विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि खंड विकास अधिकारी व सभी अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी जिले में चल रहे मनरेगा पार्क, स्टेडियम व खेल मैदान को जल्द से जल्द पूरा कराने पर जोर दें। सभी खंड शिक्षा अधिकारी जर्जर विद्यालय भवनों की नीलामी कराते हुए ध्वस्तीकरण कराने की कार्रवाई प्रारंभ कराएं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समय से पोर्टल पर पैरामीटर को अपलोड कराने संबंधी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि स्कूलों में जो भी निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं उसमें मानक व गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए। इस दौरान प्रशिक्षु उप जिलाधिकारी अमित गुप्ता, परियोजना निदेशक आरके पाण्डेय, सदर ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी सुशांत सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी, सभी खंड शिक्षा अधिकारी, सभी अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी व सभी एडीओ पंचायत मौजूद रहे।