{"_id":"6ab6d8be3eea45f01c0c4314","slug":"service-medals-for-26-police-personnel-18-receive-ati-utkrisht-highly-distinguished-honour-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-185835-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 26 पुलिसकर्मियों को सेवा पदक, 18 को अति उत्कृष्ट सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 26 पुलिसकर्मियों को सेवा पदक, 18 को अति उत्कृष्ट सम्मान
Sat, 26 Sep 2026 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
- गृह मंत्रालय ने कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवा के लिए किया सम्मानित, एसपी ने दी बधाई
महराजगंज। पुलिस सेवा में कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट कार्य और समर्पण के लिए जिले के 26 पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से सेवा पदक प्रदान किया गया है। इनमें 18 पुलिसकर्मियों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक और आठ को उत्कृष्ट सेवा पदक मिला है। सम्मान पाने वाले पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बधाई देते हुए इसी प्रतिबद्धता के साथ जनसेवा करने का आह्वान किया।
अति उत्कृष्ट सेवा पदक पाने वालों में बरगदवा के प्रभारी निरीक्षक धनंजय कुमार राय, भिटौली के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय, यातायात पुलिस के उपनिरीक्षक गुड्डू प्रभाकर, साइबर क्राइम थाने के उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह और बरगदवा के उपनिरीक्षक रविंद्र नारायण मिश्र शामिल हैं।
इसके अलावा घिराऊ, सोनौली के उपनिरीक्षक हरिश्चंद्र राम, चौक के उपनिरीक्षक सुजीत कुमार सिंह और बृजमनगंज के उपनिरीक्षक देवमणि यादव को भी यह सम्मान मिला है।
विज्ञापन
पुलिस लाइंस में तैनात मुख्य आरक्षी रामबाबू मौर्य, जय प्रकाश दीक्षित, तारकेश्वर पांडेय, नंदलाल यादव, शिव कुमार मिश्रा, ओम प्रकाश यादव और बृजेश कुमार को भी अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। डायल-112 के मुख्य आरक्षी शत्रुघ्न शर्मा और परिवहन शाखा के मुख्य आरक्षी नंदलाल चौरसिया भी पदक पाने वालों में शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पदक प्राप्त करने वाले सभी पुलिसकर्मियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सेवा पदक पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा, बेहतर कार्य और समर्पण का सम्मान है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी पुलिसकर्मी आगे भी इसी प्रतिबद्धता के साथ जनसेवा और अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा पुलिस विभाग की गरिमा को और ऊंचा करेंगे।
आठ पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा पदक
उत्कृष्ट सेवा पदक पाने वालों में पनियरा थाने के मुख्य आरक्षी धनु कुमार यादव और रामानंद, डायल-112 के नरसिंह कुशवाहा, परवेज आलम और सुदर्शन शामिल हैं। इनके अलावा श्यामदेउरवा के हरिकेश्वर मणि त्रिपाठी, पुरंदरपुर के संतोष कुमार राव और चौक थाने के विश्वनाथ राम को भी उत्कृष्ट सेवा पदक दिया गया है।