फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Server failure stalls registry, leaving people in a fix

Maharajganj News: सर्वर की खराबी से रजिस्ट्री ठप, लोग परेशान

Wed, 15 Oct 2025 12:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Server failure stalls registry, leaving people in a fix
रजिस्ट्री कार्यालय में सर्वर फेल।
महराजगंज। रजिस्ट्री विभाग में पिछले दो सप्ताह से सर्वर की लगातार खराबी के कारण काश्तकारों को जमीनों की रजिस्ट्री कराने में दिक्कत हो रही है। सदर व निचलौल, फरेंदा और नौतनवा के चारों उप निबंधक कार्यालयों में सर्वर के रुक-रुक कर चलने की वजह से बैनामा कराने आए लोग निराश होकर लौट गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सदर तहसील में सामान्य दिनों में 45 से 50 रजिस्ट्री होती है, जो जिले का सबसे व्यस्त केंद्र है। नौतनवा और फरेंदा में प्रत्येक में 25 से 30, जबकि निचलौल तहसील क्षेत्र में 20 से 22 रजिस्ट्री का लक्ष्य रहता है। लेकिन सर्वर की समस्या के चलते यह आंकड़े आधे से भी कम रह गए हैं। सदर में सोमवार को 13 रजिस्ट्री हो सकीं, जबकि मंगलवार को यह संख्या घटकर 10 हो गई। इसी तरह अन्य कार्यालयों में भी प्रक्रिया धीमी पड़ गई है। काश्तकारों का कहना है कि यह समस्या करीब 15 दिनों से चली आ रही है, जिससे न केवल समय की बर्बादी हो रही है, बल्कि आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। कई लोग दूर-दराज के गांवों से आते हैं, लेकिन बिना काम के लौटने को मजबूर हो जाते हैं।
विज्ञापन

सुबह करीब 10 बजे फरेंदा रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर घनश्याम मिले। उन्होंने बताया कि अपनी जमीन का बैनामा कराने के लिए सुबह ही घर से निकल पड़ा। दो घंटे इंतजार के बाद पता चला कि सिस्टम डाउन है। अब कल फिर आना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर उप निबंधक कार्यालय के पास भी यही नजारा दिखा। धनंजय सुबह 11 बजे पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि जमीन खरीदने के लिए सभी दस्तावेज तैयार कर लिए थे। लेकिन सर्वर न चलने के कारण रजिस्ट्री नहीं हो सकी। निचलौल उप निबंधक कार्यालय में भी हालात जस के तस है। यहां ममता देवी दो दिनों से रजिस्ट्री कराने के लिए चक्कर लगा रही हैं। नौतनवा उप निबंधक कार्यालय के बाहर महेंद्र मिले। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्री कराने आया था। लेकिन सर्वर रुक-रुक कर चल रहा है। समय पर काम नहीं हो पा रहा। यह समस्या नई ओटीपी व्यवस्था से जुड़ी लगती है। पहले तो सब ठीक चलता था,अब हर कदम पर रुकावट बनी हुई है। धीरज त्रिपाठी ने बताया कि ओटीपी की नई व्यवस्था शुरू होने के बाद रजिस्ट्री विभाग का सर्वर लोगों को रुलाने लगा है।मोबाइल पर सिग्नल की समस्या हो या सर्वर की धीमी गति, हर बार देरी होती है।

--------------------
कोट
उप निबंधक कार्यालयों में सर्वर फेल की समस्या प्रदेश स्तर की है। लखनऊ से सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद सर्वर की स्थिरता में सुधार हो रहा है। इसके लिए उच्चाधिकारी को अवगत कराया गया है, जल्द ही सर्वर बहाल हो जाएगा। रजिस्ट्री के लिए पहले सुबह 10 से 4 की व्यवस्था थी लेकिन अब शाम 5 बजे तक चलेगी।
आलोक कुमार शुक्ला, एआईजी स्टांप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed