फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   seriously hear the pain of women

गंभीरता से महिलाओं की पीड़ा सुने

Wed, 07 Mar 2018 12:47 AM IST
maharaganj
maharaganj Updated Wed, 07 Mar 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
seriously hear the pain of women
कायऱ्र्यक्रम - फोटो : amar ujala
महराजगंज। आठ मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। इस अवसर पर डीजीपी ने जिला पुलिस को तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में कार्यक्रम के पहले दिन मंगलवार को गोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। 
विज्ञापन

गोष्ठी को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने कहा कि महिलाएं ही महिलाओं की पीड़ा को बेहतर ढंग से समझती हैं। ऐसी दशा में महिला अधिकारी कर्मचारी गंभीरता से महिलाओं की पीड़ा को समझें तथा उनकी शिकायतों का निस्तारण कराएं।
विज्ञापन

 उन्होंने कहा कि यदि किसी मामले में विधिक कार्रवाई की आवश्यकता पड़ती है तो विधिक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएं। कभी-कभी महिलाओं को फोन और व्हाट्ऐप के जरिये भी परेशान किया जाता है। ऐसे में महिलाओं में जागरूकता पैदा कर संवेदनशील बनाया जाए। तथा एंटी रोमियों टीम ऐसे स्थानों और जगहों को चिन्हित करें जहां पर महिलाएं बाजार करने और छात्राएं स्कूल व कोचिंग में जाती हो। गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ला, क्षेत्राधिकारी सदर एमपी सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामदवन मौर्य, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना शीला यादव व प्रभारी महिला प्रकोष्ठ तथा जनपद में नियुक्त महिला पुलिसकर्मी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ महिला पुलिसकर्मी सम्मानित हुई
 सम्मान समारोह में पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला थाना प्रभारी निरीक्षक शीला यादव, उप निरीक्षक श्रीमती रंजना ओझा, महिला आरक्षी बन्दना चैधरी, प्रियंका सिंह, संगीता सिंह, आशा चौधरी, शिखा अंजूलता भारती तथा सरिता चौहान को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed