फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Seeks to increase voting percentage

मतदान प्रतिशत बढ़ाने को मांगा सहयोग

Tue, 12 Mar 2019 01:22 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 12 Mar 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
Seeks to increase voting percentage
मतदान प्रतिशत बढ़ाने को मांगा सहयोग - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के साथ ही प्रशासन की सक्रियता भी बढ़ गई है। प्रशासन ने मतदान ड्यूटी पर लगाए गए कर्मचारियों के प्रशिक्षण सहित अन्य तैयारियां तेज कर दी है। इसी क्रम में सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मतदाता तथा मतदान प्रतिशत बढ़ाने में सहयोग मांगा।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि समय-समय पर उनके साथ बैठकें होती रहेंगी। प्रशासन स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने प्रतिनिधियों से कहा कि चुनाव में कोई समस्या सामने आए तो उससे उन्हें अवगत करा सकते हैं। समस्याओं के समाधान की हर संभव कोशिश की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि वनटांगिया समुदाय के अधिक से अधिक लोगों को मतदाता बनाने की कोशिश की जा रही है। विभिन्न वनग्रामों के लोगों का बूथ अगर काफी दूर होगा तो उस समस्या का भी निस्तारण कराया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी अपर जिलाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह इस समस्या का समाधान कराएंगे। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी पवन अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी कुंज बिहारी अग्रवाल, गोपाल शाही, नंदू प्रसाद, सतीश कुमार चतुर्वेदी, आबिद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed