{"_id":"57f00a254f1c1bce4b574b36","slug":"seeking-compensation-from-the-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार से मुआवजे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार से मुआवजे की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
Updated Sun, 02 Oct 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
शोक सभा हुई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ धरने में हुए लाठी चार्ज में जिला बहराइच की दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मृत्यु के विरोध में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सरकार से उनके परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की। सिसवा ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा सहायिकाओं ने शनिवार को ब्लाक अध्यक्ष नीलम पांडेय और संरक्षक सुनील कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में ब्लाक परिसर में एकत्र होकर को दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। सरकार से उनके परिवार को मुआवजा देने की मांग की।
ब्लॉक अध्यक्ष नीलम पांडेय ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कराकर सरकार ने बहुत ही घिनौना कृत्य किया हैं, जो निंदनीय हैं। इस कृत्य से सरकार के प्रति सभी कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त हैं। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य कर्मचारी का दर्जा नहीं देती तब तक यह कलमबंद हड़ताल जारी रहेगा। ब्लाक संरक्षक सुनील कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि लखनऊ धरने में शामिल होने पहुंची महिलाओं पर इस बर्बरता पूर्वक प्रशासन ने लाठियां बरसाई कि जिला बहराइच की दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मृत्यु हो गई। जब तक सरकार उनके परिजनों को मुआवजे के तौर पर दस-दस लाख रुपये नही देती तब तक यह धरना समाप्त नही होगा।
इस अवसर पर ब्लाक संयोजक राकेश सिंह, शिवनाथ गौतम, मंत्री शकुंतला शर्मा, वृजवंती सिंह, निर्मला देवी, अमिता सिंह, सुमन भारती, किरन शुक्ला, पूनम जायसवाल, अनीता सिंह, पुष्पांजनी देवी, प्रेमशीला देवी, सुनीता देवी सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।