{"_id":"577c05b34f1c1b78467f9bb0","slug":"seek-explanation-to-lekhpal","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपालों से स्पष्टीकरण तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपालों से स्पष्टीकरण तलब
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
सदर तहसील में शिकायत सुनते डीएम वीरंेद्र कुमार सिंह मौजूद एसपी भारत सिंह यादव, सीएमओ कृष्णगोपाल सिंह व एसडीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। तहसील दिवस प्राप्त भूमि एवं अवैध कब्जे के मामलों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर कार्रवाई करें। वहीं वरासत न करने पर लेखपालों से स्पष्टीकरण मांगा है।
तहसील सदर में शिकायतें सुनने के बाद डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि लंबित मामलों को उन्हें तीन दिन में निस्तारित कर आख्या उपलब्ध कराएं। इस तहसील में लगभग 25 मामले राजस्व एवं पुलिस पुलिस संबंधित आए। डीएम ने कहा कि आपूर्ति एवं समाज कल्याण विभाग को भी सतर्क रहने की आवश्यकता है।
इनकी शिकायतों को गंभीरता से निस्तारित करें। इसमें कुछ मामले वरासत के भी आए। जिसमें मृतक की पत्नी का नाम दर्ज नहीं किया गया है। एक मामला 14 वर्ष पुराना आया। जिसमें अभी तक दाखिल खारिज नहीं हुआ है। डीएम ने चार अविवादित मामलों में वरासत दर्ज न होने को गंभीरता से लेते हुए संबंधित लेखपालों का स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
एसडीएम सदर चंद्र प्रकाश तिवारी ने लंबित मामले अफसरों को नोट कराया। तहसीलदार सदर नंदलाल सिंह ने बताया कि कुल 166 मामले प्राप्त हुए, जिसमें से 16 का मौके पर ही निस्तारण किया गया है। उन्होंने बताया कि शेष मामलों को विभागीय अधिकारियों को 15 दिन में निस्तारण के लिए भेजा गया है। तहसील दिवस में पुलिस अधीक्षक भारत सिंह, डीडीओ एसएन सिंह, डीडीओ एसएन सिंह, सीएमओ डा. कृष्ण गोपाल ने भी लोगों की समस्या को सुना। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दस लोगों को विकलांग प्रामाण पत्र जारी किया गया।