{"_id":"618819fff7fe056319275484","slug":"secretary-of-cooperative-society-will-continue-strike-maharajganj-news-gkp4155609108","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रखेंगे साधन सहकारी समितियों के सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रखेंगे साधन सहकारी समितियों के सचिव
विज्ञापन

महराजगंज। नियमित वेतन भुगतान के लिए साधन सहकारी समिति के सचिव कई दिनों से हड़ताल पर हैं। रविवार को बैठक कर समस्याओं के निस्तारण पर चर्चा की। साथ ही संगठन की ओर से हड़ताल को जारी रखने पर जोर दिया। कहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा।
संगठन के जिलाध्यक्ष शिवमंगल गुप्ता ने कहा कि संगठन के प्रदेश कार्यकारिणी की ओर से नियमित वेतन और नियमानुसार पदोन्नति के लिए हड़ताल की गई है। जिले के सचिव इसका समर्थन कर रहे हैं। जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं जातीं, हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि किसानों की उपज की तौल के अलावा खाद आदि के वितरण के लिए साधन सहकारी समिति कारगर है। लेकिन शासन की ओर से यहां तैनात सचिवों को मिलने वाली जरूरी सुविधाएं व वेतन समय से नहीं दिया जा रहा है। इससे परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से की जा रही मांगों को जल्द पूरा किया जाए, जिससे महंगाई के इस दौर में परिवार चलाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो सके। इस मौके पर संगठन के अशोक कुमार, मनोज कुमार, अजय शंकर, राकेश, सुधार, राम गोपाल, अजय मिश्रा, दुर्गेश सिंह आदि मौजूद रहे।