{"_id":"5c310185bdec222c35626944","slug":"secretary-did-the-inspection-of-the-district-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिव ने किया जिला जेल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिव ने किया जिला जेल का निरीक्षण
Sun, 06 Jan 2019 12:42 AM IST
राकेश पांडेय
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो)
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sun, 06 Jan 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
सचिव ने किया जिला जेल का निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। विधिक सेवा प्राधिकरण क सचिव राम किशोर ने शनिवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी बंदियों से मिलकर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने जिला कारागार में स्थापित लीगल एड क्लीनिक का भी निरीक्षण किया। पैराविधिक स्वयंसेवक के रूप में नामित बंदियों को बुलाकर उन्हें निर्देशित किया कि जिस भी बंदी को विधिक सहायता की आवश्यकता हो, वह उन्हें तत्काल सहायता उपलब्ध कराएं। निरीक्षण के समय सचिव द्वारा बंदियों को नि:शुल्क विधिक सहायता प्रदान किये जाने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी। प्राधिकरण के कार्यों एवं उद्देश्य के बारे मंे भी बताया। सचिव ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिए कि जिस भी बंदी को प्राइवेट अधिवक्ता उपलब्ध नहीं है उसे नियमानुसार जिला प्राधिकरण की तरफ से नि:शुल्क अधिवक्ता की सुविधा उपलब्ध कराए जाने के लिए आवेदन पत्र लेकर प्रेषित करें।