फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Secondary teachers filled shout

माध्यमिक शिक्षकों ने भरी हुंकार

Sun, 24 Apr 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Sun, 24 Apr 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Secondary teachers filled shout
डीआईओएस दफ्तर के सामने धरना देते माध्यमिक शिक्षक। - फोटो : विनोद गुप्ता
मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया। कहा कि जब तक समस्याओं का समाधान और मांगें पूरी नहीं हो जाती हैं तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन


संघ के जिलाध्यक्ष अशोक राय ने कहा कि 28 मार्च को शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) के शिविर कार्यालय लखनऊ में धरने के दौरान 26 सूत्रीय मांगों को रेखांकित किया गया। निर्णय लिया गया कि जब तक सरकार शिक्षकों की मांगों पर विचार करके राजाज्ञा निर्गत नहीं करती है तब तक धरना चलता रहेगा। कहा कि एक अप्रैल 2005 के पश्चात नियुक्त शिक्षकों के लिए जीपीएफ की कटौती और पेंशन का लाभ तत्काल लागू किया जाए। सीटी संवर्ग से एलटी संवर्ग में संविलीन प्रोन्नत शिक्षक को चयन वेतनमान दिए जाने हेतु सीटी सेवाओं का लाभ दिया जाए।
विज्ञापन


वित्तविहीन विद्यालयों की मान्यता माध्यमिक शिक्षा अधिनियम की धारा परिवर्तित की जाए तथा अंशकालिक शिक्षकों को पूर्णकालिक शिक्षक घोषित किया जाए समेत 26 मांगों को लेकर धरना दिया।   पूर्व जिलाध्यक्ष राम सिंह ने उपस्थित शिक्षकों को चेताया कि शिक्षक एकजुट रहेंगे तो सरकारी को झुकना ही पड़ेगा। पूर्व प्रधानाचार्य त्रियुगीनाथ त्रिपाठी, पूर्व जिलामंत्री दीपचन्द त्रिपाठी, पूर्व कोषाध्यक्ष सुरेश प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष प्रभात पांडेय, उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह के समेत तमाम लोगों ने संबोधित किया। इस दौरान तमाम शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed