{"_id":"68c5d98f9048d0a74d0b2a0f","slug":"secondary-and-sanskrit-schools-should-apply-maharajganj-news-c-206-1-go11002-159510-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: माध्यमिक व संस्कृत स्कूल कराएं आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: माध्यमिक व संस्कृत स्कूल कराएं आवेदन
विज्ञापन
महराजगंज। डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने शनिवार को सभी माध्यमिक व संस्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्य को पत्र जारी किया। पत्र के मार्फत राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए आवेदन कराने के निर्देश दिए। बताया गया कि सातवीं में 55 फीसदी अंक लाने वाले विद्यार्थी जिनके परिवार की वार्षिक आय 3.5 लाख रुपये से कम हो वह आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा नौ नवंबर को पूरे प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होगी। ईएनटीडीएटीएडाटकोडाटइन पर आनलाइन निशुल्क आवेदन 24 सितंबर तक किए जा सकते हैं। संवाद
-- --
ट्रायल तिथि घोषित
महराजगंज। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मदिवस शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में होने वाली स्पर्धाओं का ट्रायल तय कर दिया गया है। जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी ने बताया कि सीनियर बालिका टेबल टेनिस का मंडलीय ट्रायल 15 सितंबर को स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। इसी प्रकार जूनियर बालिका फुटबाल का जिला स्तरीय ट्रायल और सब जूनियर बालिका कबड्डी का जनपदीय ट्रायल 18 सितंबर को निर्धारित हुआ है। टेबल टेनिस व फुटबाल की राज्य स्पर्धा विभिन्न तिथियों में आगरा तो फुटबाल स्पर्धा कासगंज में होगी।