{"_id":"69b70c447d65b62fc1096f14","slug":"sdm-inspected-the-sonauli-gas-warehouse-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-173371-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: एसडीएम ने की सोनौली गैस गोदाम की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: एसडीएम ने की सोनौली गैस गोदाम की जांच
विज्ञापन
एसडीएम ने एजेंसी के स्टाॅक रजिस्टर और उपभोक्ताओं को दिए जा रहे सिलिंडरों का हिसाब-किताब खंगाला
सोनौली। गैस सिलिंडर की किल्लत के मद्देनजर कालाबाजारी रोकने के लिए रविवार को एसडीएम नवीन कुमार ने पुलिस बल के साथ आदित्य शंकर गैस गोदाम की जांच की। इस दौरान उन्होंने गैस वितरण प्रणाली को लेकर एजेंसी के जिम्मेदारों से बातचीत की। एसडीएम ने एजेंसी के स्टाॅक रजिस्टर और उपभोक्ताओं को दिए जा रहे सिलिंडरों का पूरा हिसाब-किताब भी खंगाला।
एसडीएम नौतनवा नवीन कुमार ने बताया कि गैस सिलिंडर को लेकर जिस तरह से अफवाह फैलाई जा रही है और जमाखोरी और कालाबाजारी के मामले देखने को मिल रहे है। उसी के तहत सोनौली आदित्य शंकर इंडियन गैस सर्विस की जांच की गई। गैस वितरण से संबंधित गैस एजेंसी के जिम्मेदारों को निर्देश दिया गया है। गैस की कमी को लेकर उपभोक्ताओं को किसी भी तरह से परेशान होने की जरूरत नहीं है। गैस एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध है। उन्होंने सबसे अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति गैस सिलिंडर की जमाखोरी या कालाबाजारी न करे, नहीं तो सख्त कार्यवाही की जाएगी। संवाद
सिलेंडर नहीं मिलने से बंद हुईं कई दुकानें
सोनौली नगर पंचायत में स्थित गैस एजेंसी में स्टॉक के बाद भी लोगों को सिलेंडर नहीं मिल रहा है। जबकि एजेंसी संचालक संजय जायसवाल का कहना है कि सोनौली एजेंसी से जितने लोगों का कनेक्शन है, सभी को बुकिंग के बाद सिलिंडर की डिलीवरी की जा रही है। उनका कहना है कि अन्य जो लोग गैस के लिए पहुंच रहे हैं उनका हमारे यहां कनेक्शन ही नहीं है। उधर स्थानीय कस्बा निवासी उमाशंकर ने बताया कि 10 तारीख को रात 11 बजे ओटीपी आई है। उसके बाद भी अभी तक सिलिंडर नहीं मिला। चाय विक्रेता सुदर्शन निवासी सोनौली ने बताया कि होली से ही उन्हें गैस की सप्लाई नहीं मिली है। अब कोयला की भट्ठी बनाकर किसी तरह दुकान चलाई जा रही है। फॉस्ट फूड की दुकान चलाने वाले लादेन चाचा ने बताया कि सिलिंडर नहीं मिलने से दुकान में सामान नहीं बन पा रहा है। बताया कि ठेले पर दुकान लगाने वाले बहुत दुकानें बंद हो गई हैं।