{"_id":"5c8d50d3bdec22141c6e5f9e","slug":"sdm-has-inspected-booths","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने किया बूथों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने किया बूथों का निरीक्षण
Sun, 17 Mar 2019 01:08 AM IST
राकेश पांडेय
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो)
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sun, 17 Mar 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने किया बूथों का निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौतनवां/निचलौल (महराजगंज)। लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी गई है। चुनाव में कोई मतदाता मतदान से वंचित न होने पाए, इसके लिए तहसील सभागार में नौतनवां तहसीलदार रत्नाकर मिश्रा ने शनिवार को बीएलओ के साथ बैठक की।
तहसीलदार ने बीएलओ से मतदाता सूची तथा नए मतदाताओं के अलावा जिन लोगों के नाम सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं, उनके बारे में जानकारी ली। तहसीलदार ने बीएलओ को अपने-अपने क्षेत्र के दिव्यांग मतदाताओं के बारे में जानकारी लेने को कहा। साथ ही यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि दिव्यांगजन मतदान के दिन किस तरह से संबंधित बूथों तक पहुंचेंगे। इस मौके पर नायब तहसीलदार प्रद्युम्न पटेल, रजिस्ट्रार कानूनगो रवि कुमार, राजस्व निरीक्षक शिव शंकर चौबे, शिवराज गुप्ता, सुभाष वर्मा, अनारुल्लाह खान, कृष्ण गोपाल, मंजू बाला पाठक, आराधना आदि मौजूद रहीं। उधर, उपजिलाधिकारी निचलौल देवेंद्र कुमार ने टीम के साथ क्षेत्र के गांव कड़जा, चटिया, लक्ष्मीपुर खुर्द, माधव नगर तुर्कहिया स्थित प्राथमिक विद्यालयों में बूथों का निरीक्षण किया। उप जिलाधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान बूथों पर महिला मतदाता, दिव्यांगजन के लिए रैंप, साफ सफाई, पेयजल सुविधा की जानकारी ली। साथ ही मौके पर मौजूद अधिकारियों को मतदान केंद्रों पर बूथ संख्या लिखवाने आदि के बारे में निर्देश दिए गए। निरीक्षण के बाद ग्रामीणों को मताधिकार के प्रयोग के प्रति जागरूक भी किया गया। इस दौरान सीओ रणविजय सिंह, कोतवाल छोटेलाल आदि मौजूद रहे।