फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Scuffle between candidate supporters

Maharajganj News: प्रत्याशी के समर्थकों में हाथापाई, पुलिस ने किया बल प्रयोग

Fri, 05 May 2023 02:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज। Updated Fri, 05 May 2023 02:11 PM IST
सार

निचलौल शहर में बृहस्पतिवार की सुबह हर्रेडिह वार्ड में एक घर के सामने दो प्रत्याशियों के समर्थक भिड़ गए। कुछ देर बाद दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। समर्थकों के आक्रोश को देखकर लोग काफी देर तक सहमे रहे।

विज्ञापन
Scuffle between candidate supporters
नगर पंचायत परतावल में मतदान के दौरान भीड़ को हल्का बल प्रयोग कर हटाती पुलिस।संवाद

विस्तार

 नगर निकाय चुनाव में कई स्थानों पर प्रत्याशी के समर्थकों हाथपाई हुई। मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में नहीं होन पर भी बवाल हुआ। मतदान केंद्रों के बाहर भीड़ लगाने वालों को पुलिस ने हल्का बल प्रयोग खदेड़ दिया। अफवाहें भी उड़ती रहीं। पुलिस की चौकसी के बीच चार-पांच स्थानों पर हंगामा हुआ। डीएम और एसपी मतदान केंद्रों का दौरा करते रहे।

विज्ञापन


शहर में मतदान के दौरान फर्जी वोट डालने का आरोप लगाकर कुछ लोगों ने जगह-जगह हंगामा किया, लेकिन पुलिस ने माहौल शांत करा दिया। पड़री मोहल्ले में मतदाता को लेकर एक व्यक्ति ने शोर मचाना शुरू किया तो पुलिस ने समझा कर किनारे कर दिया। साधन सहकारी समिति चिउरहा व अमरूतियां में फर्जी वोट डालने का आरोप लगाकर कुछ लोगों ने हंगामा करने की कोशिश की गई।
विज्ञापन


पुलिस ने यहां भी मामले को शांत करा दिया। कुछ जगहों पर मतदाता सूची में नाम नहीं रहने पर लोगों ने जमकर नोकझोंक हुई। परतावल कस्बे में मुख्य रोड के किनारे दुकानों के सामने मतदाता पर्ची प्रत्याशी के एजेंट बना रहे थे। यहां भीड़ ज्यादा हो गई तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को हटा दिया। इसके बाद माहौल शांत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

Trending Videos

वोट डलवाने के दौरान भिड़े प्रत्याशियों के एजेंट

नगर पंचायत पनियरा के बूथ संख्या दो मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय बड़वार द्वितीय पर सभासद पद के दो प्रत्याशियों के एजेंटों के बीच एक बुजुर्ग महिला का वोट डलवाने को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों में हाथापाई हो गई। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने दोनों को मतदान केंद्र से बाहर निकाल दिया।

सूचना मिलने के बाद जोनल मजिस्ट्रेट/जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय, थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह, उप निरीक्षक रामचरन सरोज बूथ स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने एक दल के सभासद प्रत्याशी और निर्दल प्रत्याशी के एजेंट को थाने पर ले गई। सीओ सदर अनुज कुमार सिंह ने बताया कि एक पार्टी के सभासद प्रत्याशी और निर्दल सभासद प्रत्याशी के एजेंट को हिरासत में लिया गया है। आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में दोनों पर कार्रवाई की जाएगी।

दो प्रत्याशियों के समर्थकों में हाथापाई
निचलौल शहर में बृहस्पतिवार की सुबह हर्रेडिह वार्ड में एक घर के सामने दो प्रत्याशियों के समर्थक भिड़ गए। कुछ देर बाद दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। समर्थकों के आक्रोश को देखकर लोग काफी देर तक सहमे रहे। लोगों ने बताया गया कि भाजपा और कांग्रेस के समर्थकों ने नोकझोंक की। दोनों एक-दूसरे पर रकम बांटने का आरोप लगा रहे थे। पुलिस के पहुंचने के पहले समर्थक वहां से चले गए। संवाद

जिले में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। पुलिस सभी प्रमुख स्थानों पर तैनात रही। संवेदनशील स्थानों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था रही। प्रत्येक हलचल पर नजर रखी जा रही थी। -डॉ. कौस्तुभ, पुलिस अधीक्षक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed