फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Schools with less than 50 children will be closed, children will be accommodated

Maharajganj News: 50 से कम बच्चों वाले स्कूल होंगे बंद, बच्चे होंगे समायोजित

Mon, 19 Aug 2024 06:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 19 Aug 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
Schools with less than 50 children will be closed, children will be accommodated
महराजगंज। जिले में 50 से कम विद्यार्थी वाले विद्यालयों के बच्चे नजदीकी स्कूलों में समायोजित किए जाएंगे। इस संबंध में सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने सूची मांगी है।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या लगातार कम हो रही है। इसको लेकर शासन ने नाराजगी जताई है। विभागीय जानकारी के अनुसार, 50 से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को बंद कर दिया जाएगा। वहां के छात्र-छात्राओं को नजदीकी स्कूलों में भेजा जाएगा। जिले में 34 से अधिक स्कूल ऐसे हैं, जहां छात्र संख्या 50 से कम है।
विज्ञापन

यह वो स्कूल हैं, जहां आसपास एक किमी की दूरी पर कोई स्कूल नहीं है। इन गांवों में स्कूल पहुंचने का रास्ता भी ठीक नहीं है। यदि इन गांवों के स्कूलों को बंद किया जाता है तो नौनिहालों को दो से तीन किमी की दूरी पर स्थित स्कूल में समायोजित किया जाएगा, जहां इनका पहुंचना संभव नहीं होगा। विभाग का आदेश छात्र-छात्राओं के लिए परेशानी भरा भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मानक
प्राइमरी स्कूलों में निर्धारित मानक के अनुसार 30 बच्चों पर एक शिक्षक, 45 बच्चों पर दो शिक्षक, 60 बच्चों पर तीन शिक्षक, 75 बच्चों पर चार तथा 90 बच्चों पर पांच शिक्षकों की नियुक्ति होनी चाहिए। जिले में अधिसंख्य प्राइमरी स्कूलों में इस मानक का पालन नहीं हो पा रहा है।


शिक्षकों को समायोजित करने की योजना है। 50 से कम विद्यार्थी संख्या वाले विद्यालयों का समायोजन करने की बात कही जा रही है। आदेश मिलने पर खंड शिक्षाधिकारियों को ऐसे स्कूलों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए जाएंगे।
-श्रवण गुप्ता, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed