{"_id":"620a8f798a03954e513e7779","slug":"school-open-on-monday-maharajganj-news-gkp426938862","type":"story","status":"publish","title_hn":"बचाव के तौर-तरीकों के साथ खुुले विद्यालय, बढ़ी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बचाव के तौर-तरीकों के साथ खुुले विद्यालय, बढ़ी रौनक
विज्ञापन
बिशप एकेडमी स्कूल धनेवा धनेई में स्कूल खुलने के बाद बच्चो को सेनेटाइज करते कर्मी।संवाद
- फोटो : MAHARAJGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बचाव के तौर-तरीकों के साथ खुुले विद्यालय, बढ़ी रौनक
- परिषदीय, सहायता प्राप्त व निजी विद्यालयों में बढ़ी चहल-पहल
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। कोरोना का प्रभाव कम होने के बाद सोमवार से नर्सरी से पूर्व माध्यमिक तक के विद्यालय भी खोल दिए गए। बचाव के तौर-तरीकों के साथ विद्यालयों के खुलने से परिसर में चहल-पहल बढ़ गई।
कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते प्रभाव से बचाव के लिए शासन ने नर्सरी से जूनियर हाईस्कूल तक के विद्यालयों को बंद कर दिया था। सोमवार से इन विद्यालयों को विद्यार्थियों के लिए बचाव के संपूर्ण प्रबंधों के साथ खोला गया। सोमवार को सदर क्षेत्र के सभी परिषदीय विद्यालयों में रौनक नजर आई। नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सदर प्रथम एवं द्वितीय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय के साथ ही पिपरदेउरा, चिउरहां, धनेवा- धनेई, सुकठिया, रमपुरवा, पिपरा बाबू, बैकुंठपुर, चौपरिया, महुवा, तरकुलवा, बांसपार बेजौली, पड़री, अमरुतिया, बैजनाथपुर कला समेत अन्य विद्यालयों में शिक्षक, कर्मी व विद्यार्थी नजर आए। इसके साथ ही विशप एकेडमी, आरके सनशाइन स्कूल, सेंट जोसेफ स्कूल, सेंट जेवियर्स स्कूल, डिवाइन स्कूल, कास्मोपोलिटन स्कूल, अनूप पब्लिक स्कूल, शांति बाल विद्यालय मंदिर में भी बचाव के पूरे तौर-तरीकों का प्रबंध देखा गया। विद्यालय आने वाले शिक्षक, कर्मी व विद्यार्थी जहां मास्क का प्रयोग करते मिले, वहीं सैनिटाइजर का उपयोग भी देखा गया। विद्यालय संचालक सीजे थामस, आलोक रंजन त्रिपाठी, महेंद्रानंद जायसवाल, विवेक गुप्ता, अंकुर गुप्ता, अनूप चौधरी ने बताया कि विद्यालय में कोविड से बचाव के तौर-तरीकों का पूरी तरह पालन कराया जा रहा है।
नियमों का पालन करें विद्यालय : बीएसए
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश यादव ने कहा कि नर्सरी से कक्षा आठ तक के विद्यालयों के संचालक अनिवार्य रुप से कोविड से बचाव के नियमों का पालन करते हुए विद्यालय संचालित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।