फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   scam in oximeter buying

पल्स ऑक्सीमीटर खरीद में गोलमाल की आशंका

Tue, 29 Sep 2020 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
scam in oximeter buying
पल्स ऑक्सीमीटर खरीद में गोलमाल की आशंका
विज्ञापन

तीन लाख रुपये से अधिक के सामान की सप्लाई के लिए नहीं हुआ टेंडर
एक फर्म से खरीद कर प्रधानों को दे दिया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। विकास खंड क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों में अभी महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) सहित अन्य कार्यों में धांधली का मामला ठंडा नहीं हुआ है। इसी बीच थर्मल स्कैनर और पल्स ऑक्सीमीटर खरीद में गोलमाल की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। क्षेत्र की 108 ग्राम पंचायतों में थर्मल स्कैनर और पल्स ऑक्सीमीटर प्रधानों को मिले हैं।
चर्चा है कि तीन लाख रुपये से अधिक के समान की सप्लाई के लिए जिम्मेदारों द्वारा टेंडर प्रक्रिया नहीं अपनाई गई। एक ही कंपनी से समान की सप्लाई कर प्रधानों को दे दिया गया। अब प्रधान व सचिव असमंजस हैं की बगैर कोटेशन या टेंडर के वे इतनी बढ़ी रकम का भुगतान कैसे करें। भुगतान कर भी दें तो किस तरह से अभिलेखों में दर्शाएं। यही कारण है कि उपकरण वितरण के दो माह बाद भी महज 15 ग्राम पंचायतों ने 2800 रुपये की दर से भुगतान किया है। एडीओ पंचायत रामनाथ ने बताया कि एक लाख से ऊपर के सामान की खरीदारी के लिए टेंडर होता है। उपकरण वितरण में टेंडर की जानकारी ग्राम सचिव देंगे। उपकरण की रकम का भुगतान बिल, बाउचर के आधार पर संबंधित फर्म के नाम से होना है। अभी तक 15 ग्राम पंचायतों ने उपकरण का भुगतान कर दिया गया है।
विज्ञापन

तो क्या बगैर टेंडर ही 3.2 लाख के बंटे उपकरण
ग्राम प्रधानों ने नाम न प्रकाशित करने का आग्रह करते हुए कहा है कि थर्मल स्कैनर और पल्स ऑक्सीमीटर को आनन-फानन सभी ग्राम पंचायतों में सप्लाई कर दिया गया। इस उपकरण की किस कंपनी से खरीद की गई है और इसका कितना भुगतान करना है। यह सब की जानकारी उन्हें नहीं है। 3.2 लाख रुपये की लागत से हुई उपकरण खरीद मामले में टेंडर प्रक्रिया न अपनाने पर गोलमाल की आशंका व्यक्त की जा रही है। रकम भुगतान के बारे में अधिकांश पंचायत सचिव को डर सता रहा है कि भुगतान कर दिए तो आगे जांच में फंस न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed