फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Saras Mela begin

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों व स्टालों ने बढ़ाई सरस मेले की रौनक

Wed, 03 Nov 2021 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Saras Mela begin
सरस मेले का अपर मुख्य सचिव ने किया शुभारंभ
विज्ञापन

महराजगंज। जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में आयोजित दीपोत्सव मेले में मंगलवार को सरस मेले का अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने विधिवत उद्घाटन किया। सांस्कृतिक प्रतिभाओं ने जहां अपनी प्रस्तुति से उसकी भव्यता बढ़ाई, वहीं मेले में लगे महाराज ब्रांड के स्टाल पर स्वयं सहायता समूहों ने अपने उत्पाद को प्रदर्शित किया।
मेले में शांति बाल विद्या मंदिर, जीएसवीएस इंटर कॉलेज व आरके सनशाइन विद्यालय के विद्यार्थियों ने छलकत हमरी गगरिया ए कान्हां, ढोलना ओ मेरे ढोलना तथा घर आ जा परदेशी समेत अन्य समूूह प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। विद्यार्थियों ने एकल में भक्ति व देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों के प्रयासों पर अधिशासी अधिकारी ने उनका उत्साहवर्धन भी किया। मेले का फीता काटकर शुभारंभ करते हुए अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा कि मेले से स्वयं सहायता समूह के लोगों को अपनी आय को बढ़ाने का अवसर प्राप्त होगा। डीएम सत्येंद्र कुमार ने कहा कि स्वयं सहायता समूह को बढ़ावा देने से आमजन को भी स्थानीय स्तर पर बनी सामग्री मिल सकेगी।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि यह सामग्री सिर्फ स्थानीय स्तर पर ही नहीं बल्कि अन्य जगहों पर जिले का नाम बढ़ाने का कार्य करेगी। संचालन शिक्षक अमरेंद्र शर्मा व डॉ. राकेश तिवारी ने किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा, अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार सिंह, मोहम्मद शमीम, विनोद कुमार, लालबहादुर, इंद्रेश, विजय कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में लगाए गए 28 स्टाल
सरस मेले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, उद्यान विभाग व इफ्को के साथ-साथ महराज ब्रांड के दीए, मूर्ति, इलेक्ट्रिक सामान, मसाला, हस्तकला, वर्मी कंपोस्ट, अगरबत्ती, एलईडी, सजावटी, मोमबत्ती, गुलदस्ता समेत अन्य उत्पादों को सजाया गया था। अधिकारियों ने स्टाल पर पहुंचकर उनसे उत्पाद के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा इनके कार्यों की सराहना करते हुए विकास विभाग विशेषतौर से सीडीओ के प्रयासों को भी सराहा।

ब्लॉक परिसर में अपर मुख्य सचिव का हुआ स्वागत
महराजगंज। अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह सदर ब्लॉक पहुंचे तो ग्राम विकास अधिकारी संघ की ओर से पत्रक सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की गई। साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने जल्दी समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान राजेश सिंह, रणजीत सिंह, मनोज सिंह, रामकेशव, राहुल कुमार, अरुण श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed