फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sampurn Samadhan diwas organised

थाना समाधान दिवस

Sun, 24 Apr 2022 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Sampurn Samadhan diwas organised
जिले के सभी थानों पर हुआ संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
विज्ञापन

महराजगंज। जिले के सभी थानों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार व पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर कोतवाली व थाना सिंदुरिया में लोगों की समस्याएं सुनीं। दोनों अधिकारियों के सामने कोतवाली में 19 मामले पेश आए। एक मामले को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया। थाना सिंदुरिया के भवन निर्माण के लिए चिह्नित भूमि का निरीक्षण किया और भूमि की पैमाइश कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिए।
पनियरा प्रतिनिधि के अनुसार, थाने पर नायब तहसीलदार सदर नवीन निश्चय त्रिपाठी की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। उन्होंने राजस्व कर्मियों को चेताया कि जमीन से संबंधित विवाद के निपटारे में शिथिलता न बरतें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में क्षेत्राधिकारी धीरेंद्र कुमार उपाध्याय ने जनसुनवाई की। इसमें कुल पांच मामले आए, जिनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार, थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में एसडीएम सत्यप्रकाश मिश्रा और क्षेत्राधिकारी सुनील दत्त दुबे ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। कुल 13 मामले आए। एक भी मामले का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।
सिंदुरिया प्रतिनिधि के अनुसार थाने पर आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता सीओ सदर अजय सिंह चौहान ने की। आठ मामले आए। सभी को निस्तारित करा दिया गया।
बीट कांस्टेबल व लेखपाल मिलकर करें समस्या का समाधान- डीआईजी
परतावल। जन शिकायतों का निस्तारण करने के लिए शनिवार को श्यामदेउरवां में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। डीआईजी जे रविंद्र गौड़ ने लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि पुलिस का महत्वपूर्ण कर्मचारी बीट सिपाही और प्रशासन का महत्वपूर्ण कर्मचारी लेखपाल होता है। ये दोनों जनता के बीच रहते हुए क्षेत्रवार धरातल पर काम करते हैं। इनको समन्वय बनाकर कार्य करना चाहिए, जिससे समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो सके।

डीआईजी ने भूमि पर बार-बार कब्जा करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान राजस्व से संबंधित नौ मामले आए जिसमें से तीन का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। डीआईजी ने थाने का भी निरीक्षण किया। इस दौरान नायब तहसीलदार विवेकानंद दूबे, थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता, अतिरिक्त निरीक्षक ध्यान सिंह चौहान, एसआई मृत्युंजय उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed