फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Samadhan Diwas -37 solved in 317 cases

संपूर्ण समाधान दिवस------

Sun, 03 Jul 2022 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Samadhan Diwas -37 solved in 317 cases
संपूर्ण समाधान दिवस में आए 317 मामले, 37 निस्तारित
विज्ञापन

महराजगंज। जिले के सभी चार तहसील सभागारों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें दर्ज कराए गए कुल 317 शिकायतों में से जहां 37 मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया, वहीं शेष 280 मामलों के निस्तारण के लिए विभागीय जिम्मेदारों को निर्देशित किया गया।

सदर तहसील सभागार में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 72 मामले आए, जिसमें से 10 का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों को निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारित करने का निर्देश विभागीय जिम्मेदारों को दिया गया। उन्होंने विभागीय जिम्मेदारों से कहा कि समाधान दिवस के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए। ऐसा किए जाने से जहां आयोजन की सार्थकता सिद्ध होगी, वहीं पीड़ितों को अनावश्यक भटकना नहीं पड़ेगा। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल, पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ, एसडीएम सदर मोहम्मद जसीम समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। फरेंदा प्रतिनिधि के मुताबिक तहसील सभागार में अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 147 मामले दर्ज किए गए, जिसमेें से 13 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस दौरान एसडीएम राम सजीवन मौर्य, सीओ कोमल प्रसाद मिश्रा आदि मौजूद रहे। नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 81 मामले आए, जिसमें से 12 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया, शेष के निस्तारण के लिए जिम्मेदारों को निर्देशित किया गया। इस दौरान तहसीलदार मुकेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार उप जिलाधिकारी सत्यप्रकाश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 17 मामले आए, जिसमें से दो का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष के निस्तारण के लिए जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed