फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Salary of 44 absent teachers and honorarium of 61 workers stopped on Prerna App

Maharajganj News: प्रेरणा एप पर अनुपस्थित 44 शिक्षकों का वेतन व 61 कर्मियों का मानदेय रोका

Sat, 09 Dec 2023 05:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 09 Dec 2023 05:33 PM IST
विज्ञापन
Salary of 44 absent teachers and honorarium of 61 workers stopped on Prerna App
महराजगंज। खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारियों व जिला समन्वयकों की जांच में विद्यालय पर अनुपस्थित मिलने पर 44 शिक्षकों व 61 कर्मियों का मानदेय रोक दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

जिले में संचालित होने वाले सभी 1695 परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में विद्यालयों की नियमित रूप से निरीक्षण की भी योजना है। कुछ अधिकारी जहां इसे नियमित रूप से करते हुए अपने लक्ष्य को पूरा कर रहे हैं तो कुछ अभी भी बेपरवाह हैं। नवंबर माह की जांच रिपोर्ट में प्रेरणा एप पर कुल 105 लोग उपस्थित मिले हैं, जिसमें 44 शिक्षक व 61 कर्मी हैं। जांच करने वाले अधिकारियों की रिपोर्ट पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों के वेतन व शिक्षामित्रों व अनुदेशकों के मानदेय को रोकते हुए उन्हें एक सप्ताह में स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन

अनुपस्थित कर्मियों में सर्वाधिक 48 शिक्षामित्र
अनुपस्थित पाए गए 105 शिक्षकों में सर्वाधिक 48 शिक्षामित्र, 40 सहायक अध्यापक, चार प्रधानाध्यापक, नौ अनुदेशक व अन्य कर्मी हैं।
नवंबर माह में प्रेरणा एप पर अनुपस्थित पाए गए 105 शिक्षकों व कर्मियों का वेतन व मानदेय रोक दिया गया है। उन्हें एक सप्ताह में स्पष्टीकरण भी देना है। ऐसा न करने पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-श्रवण कुमार गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed