{"_id":"62780a57abaa46176343811c","slug":"sainnik-gram-uditpur-will-develop-maharajganj-news-gkp436168914","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक ग्राम उदितपुर में हरियाली विकसित करेगा वन विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिक ग्राम उदितपुर में हरियाली विकसित करेगा वन विभाग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनिक ग्राम उदितपुर में हरियाली विकसित करेगा वन विभाग
महराजगंज। देश की सुरक्षा में अहम योगदान देने वाले सैनिक ग्राम उदितपुर को हरा-भरा बनाया जाएगा। वन विभाग गांव में हरियाली विकसित करने के लिए पौधे लगवाएगा। वन विभाग की ओर से गांव के प्रत्येक परिवार को पौधे दिए जाएंगे।
जिले में एक गांव ऐसा भी है, जिसके प्रत्येक घर से कोई न कोई सदस्य सैन्य सेवा से जुड़ा है। कोई कार्यरत नहीं है, तो सेवानिवृत्त हो गया है। यह गांव है उदितपुर। इसी वजह से इसको सैनिक ग्राम कहा जाता है। प्रशासन के निर्देश पर सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग ने सैनिक गांव उदितपुर को हरा-भरा बनाने की जिम्मेदारी उठाई है। वन विभाग की ओर से प्रत्येक घर को पौधा मुहैया कराया जाएगा। सैनिक ग्राम की ओर से यदि इस कार्य को बेहतर ढंग से पूूरा किया गया तो अन्य ग्राम पंचायतें भी प्रेरित होंगी। संवाद
---
उदितपुर 2012 में घोषित हुआ था सैनिक ग्राम
जिले के फरेंदा क्षेत्र में स्थित उदितपुर गांव में आठ मई 2012 को तत्कालीन जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल गईं थीं। इस मौके पर उन्होंने गांव को सैनिक ग्राम का दर्जा देने की घोषणा की थी। इससे पहले उदितपुर को नेपाली टोला के नाम से जाना जाता था। सैनिक ग्राम बनाने के लिए गांव के लोग वर्ष 1999 से प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन
--
गांव में रहते हैं 100 से अधिक परिवार
सैनिक गांव उदितपुर में 100 से अधिक परिवार रहते हैं। गांव की आबादी 500 से अधिक है। उम्म्मीद है कि गांव में 400 पौधे लगाने से उसकी प्राकृतिक सुंदरता और हरियाली में वृद्धि होगी।
---
छायादार और फलदार पौधे लगाए जाएंगे
उप प्रभागीय वनाधिकारी राकेश चंद यादव के मुताबिक सैनिक ग्राम उदितपुर में आम, अमरूद, जामुन, अनार जैसे फलदार और पीपल, नीम, शीशम, अर्जुन व कदम जैसे छायादार पौधे लगाए जाएंगे।
---
सैनिक ग्राम उदितपुर को हरा-भरा बनाने की दिशा में पहल की जा रही है। गांव के जिम्मेदारों के माध्यम से सामुदायिक रूप से पौधरोपण कराया जाएगा।
- पुष्प कुमार कांधला, डीएफओ, सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग