फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Rural concerns worried due to rising water level of Gandak river

गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीण चिंतित

Sat, 15 Jun 2019 01:07 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 15 Jun 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
Rural concerns worried due to rising water level of Gandak river
गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीण चिंतित - फोटो : अमर उजाला
निचलौल (महराजगंज)। नेपाल के पर्वतीय इलाकों से बारिश होने तथा वाल्मीकि बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। इससे गंडक नदी के आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों को बाढ़ की चिंता सताने लगी है। बंधों की धीमी गति से मरम्मत कार्य होते देख बरसात पूर्व बाढ़ से बचाव के लिए लोग अपने स्तर से ठिकाने तलाशने में जुट गए हैं। 
विज्ञापन


लोगों का काहना है कि गंडक नदी में बाढ़ व उस पर बंधे पर कटान रोकने के लिए सरकार के सख्त निर्देश के बाद भी जिम्मेदार मरम्मत कार्य में तेजी नहीं ला रहे हैं। गंडक नदी के किनारे बनाए गए ए और बी गैप बांध के अलावा नेपाल बांध व लिंक बांध की कुल लंबाई लगभग 25 किलोमीटर है। नदी की धारा मोड़ने व बांध की कटान रोकने के लिए बनाए गए अधिकांश ठोकर जर्जर हालत में हैं। पिछले वर्ष नदी में आई बाढ़ की तेज धारा ने बांध के ठोकरों को तहस-नहस कर दिया था। जिसे सिंचाई विभाग ने उसी हाल में छोड़ दिया है। ऐसे में यदि पहाड़ों पर तेज बारिश हुई और गंडक का जलस्तर ज्यादा बढ़ा तो हालात बेकाबू हो सकते हैं। गंडक नदी की बाढ़ की कई वर्षों से त्रासदी झेल रहे तराई क्षेत्र के लोगों को आशंका है कि तेज बारिश हो गई तो स्थिति बिगड़ सकती है। भीषण गर्मी को देखते हुए मौसम वैज्ञानिक इस बार तेज बारिश की संभावना भी जता रहे हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि जिस तरह से बरसात पूर्व पहाड़ों पर रुक-रुक कर बारिश हो रही है, उसको देखते हुए गंडक में बढ़ते जल स्तर से निकटवर्ती गांवों के लोगों की धड़कनें बढ़ती जा रही हैं। सिंचाई खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र कुमार सिंह का कहना हैं कि बांधों की मरम्मत का काम से पूरा करा लिया जाएगा। बाढ़ से पूर्व सभी तैयारी पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed