{"_id":"610c2da18ebc3e88c93dec55","slug":"rto-team-seized-seven-buses-maharajganj-news-gkp404554170","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीओ की टीम ने सात बसों को किया सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीओ की टीम ने सात बसों को किया सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरटीओ की टीम ने सात बसों को किया सीज
सोनौली (महराजगंज)। अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर 28 जुलाई की रात यात्रियों से भरी डबल डेकर वोल्वो बस में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में पंजाब व हरियाणा से मजदूरी कर बिहार घर जा रहे 18 यात्रियों की मौत हो गई थी। 25 लोग घायल हो गए थे। इस दुर्घटना को शासन ने गंभीरता से लेते हुए प्रदेश में बसों की जांच के आदेश दिए हैं। इसी क्रम में आरटीओ गोरखपुर के नेतृत्व में दो जिलों की टीम ने सोनौली पहुंच कर सात बसों को सीज किया।
इसके अलावा गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग दर्जनों वाहनों की जांच की। बृहस्पतिवार दोपहर आरटीओ गोरखपुर अनिता सिंह के नेतृत्व में गोरखपुर और महराजगंज की तीन टीम सोनौली पहुंचीं और नेपाल से आ रहे यात्रियों को अवैध रूप से बैठने और उतारने के दौरान सात बसों को सीज कर दिया। रोडवेज की बसों से हैदराबाद, गुजरात और दिल्ली के यात्रियों को गंतव्य रवाना किया। यात्रियों को रोडवेज बसों में सफर करने की सलाह दी गई।
आरटीओ अनिता सिंह ने बताया कि बीते दिनों बाराबंकी की दुर्घटना के बाद शासन का सख्त आदेश है कि खटारा, डग्गामार एवं क्षमता से अधिक यात्रियों वाली गाड़ियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाए। गड़बड़ी मिलने पर सात बसों को सीज किया गया है। इस मौके पर एआरटीओ गोरखपुर वीके सिह, एसपी श्रीवास्तव, एआरटीओ आरसी भारती, रोडवेज एआरएम महेंद्र पांडेय, सीके भाष्कर, चौकी प्रभारी सोनौली स्वतंत्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।