फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Rohini canal system Sanjivani for farmers

रोहिन नहर प्रणाली किसानों के लिए संजीवनी

Thu, 13 Jun 2019 12:33 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Thu, 13 Jun 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Rohini canal system Sanjivani for farmers
रोहिन नहर प्रणाली किसानों के लिए संजीवनी - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। नौतनवां तहसील क्षेत्र के किसानों के मन की मुराद करीब डेढ़ दशक में पूरी होने जा रही है। रोहिन नदी पर रतनपुर में बैराज बनाए जाने की योजना मंजूर होने से नौतनवां एवं लक्ष्मीपुर ब्लॉक के किसानों में खुशी है। बैराज बन जाने से फसलों की सिंचाई की समस्या का समाधान तो होगा ही, साथ ही बाढ़ का कहर भी लोगों को नहीं झेलना पड़ेगा। यह बैराज करीब डेढ़ दशक से ध्वस्त पड़ा था। लेकिन इसकी मरम्मत की तरफ सरकार ध्यान नहीं दे रही थी। अब सरकार इस मसले पर गंभीर हुई तो बैराज बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई।
विज्ञापन


नेपाल के बुटवल से होकर रोहिन नदी निकली है। रतनपुर गांव के पास पहले बैराज बनाकर खेत की सिंचाई होती थी। लेकिन 2004 में बैराज ध्वस्त हो गया। तब से हर साल सिंचाई विभाग रोहिन नदी पर बांध बनाकर चार महीने किसानों को पानी मुहैया कराता है। करीब डेढ़ दशक में अब बैराज का सपना पूरा होने वाला है। बैरवां बनकटवां के चंद्रजीत, मंसूर आलम, महबूब ने बताया कि बैराज ध्वस्त होने से फसलों की सिंचाई में दिक्कत होती थी। बारिश का इंतजार करना पड़ता है। इससे पैदावार भी प्रभावित हो गई। बरसात के समय में तो फसलों की सुरक्षा भगवान भरोसे ही रहती है। जब बैराज बनकर तैयार हो जाएगा तो सिंचाई के साथ ही बाढ़ कहर से ही मुक्ति मिल जाएगी। सोनपिपरी के प्रमोद यादव ने कहा कि सरकार किसानों की समस्या के प्रति अब गंभीर हुई है। पानी का स्तर नीचे होने के कारण बोरिंग भी सफल नहीं है। ऐसे में बारिश के भरोसे ही सिंचाई होती है। बैराज बन जाने से लक्ष्मीपुर व नौतनवा ब्लॉक के करीब 50 हजार एकड़ कृषि भूमि को फसलों की सिंचाई के लिए पूरे साल पानी मिल सकेगा। क्षेत्र के किसान बैराज ध्वस्त होने से परेशान थे। जब उन्हें यह पता चला कि सरकार इसे बनवाने के लिए मंजूरी दे दी है तो सभी खुश हैं। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता शंभू नाथ कुशवाहा ने बताया कि बैराज के निर्माण की अनुमति मिल चुकी है। निविदा आमंत्रित की गई है। निविदा की अंतिम तिथि 15 जून है। प्रक्रिया पूरी करने के बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। बैराज बन जाने से क्षेत्र में सिंचाई की समस्या दूर हो जाएगी। किसानों को पूरे साल सिंचाई के लिए पानी मिलेगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed