{"_id":"634077603aad1e71cb7cb621","slug":"rohin-and-chandan-river-flowing-above-danger-mark-maharajganj-news-gkp4531850128","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: खतरे के निशान से ऊपर बह रही रोहिन व चंदन नदी, सांसत में ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज: खतरे के निशान से ऊपर बह रही रोहिन व चंदन नदी, सांसत में ग्रामीण
Sat, 08 Oct 2022 05:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 05:21 PM IST
सार
सिंचाई विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार से लेकर शुक्रवार की सुबह आठ बजे तक कुल 147 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। बारिश ने अक्तूबर माह में वर्ष 2014 में हुए सर्वाधिक 110 मिलीमीटर बारिश के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।
विज्ञापन
चंदन नदी ओवर फ्लो ।संवाद
- फोटो : MAHARAJGANJ
विस्तार
महराजगंज जिले में शुक्रवार को दिन भर बारिश नहीं हुई। बावजूद इसके नदियों के जलस्तर में कोई खास गिरावट नहीं आई है। रोहिन व चंदन नदी के साथ महाव नाला जहां खतरे के निशान के ऊपर बह रहा है वहीं, गंडक, प्यास व राप्ती खतरे के निशान से मामूली नीचे है।
विज्ञापन
आने वाले कुछ दिनों में अगर बारिश हुई तो लोगों की मुश्किलें और बढ़नी तय हैं। सिंचाई विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार से लेकर शुक्रवार की सुबह आठ बजे तक कुल 147 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। बारिश ने अक्तूबर माह में वर्ष 2014 में हुए सर्वाधिक 110 मिलीमीटर बारिश के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।
विज्ञापन
नदी/नाले का नाम खतरे का निशान जलस्तर (शुक्रवार शाम चार बजे )
रोहिन नदी 82.44 मीटर 83.31 मीटर
राप्ती नदी 80.30 मीटर 79.41 मीटर
गंडक नदी 365.50 मीटर 361.10 मीटर
चंदन नदी 101.05 मीटर 101.10 मीटर
प्यास नदी 102.25 मीटर 102.00 मीटर
महाव नाला 5.5 फीट 6 फीट