फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Robbers with the help of CCTV footage

Maharajganj News: सीसीटीवी फुटेज के सहारे के लुटेरों तक पहुंचने का प्रयास

Wed, 24 May 2023 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 24 May 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Robbers with the help of CCTV footage
कुशीनगर व महराजगंज की दो-दो टीमें जांच में जुटीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज/सिसवा बाजार। कस्बे के सबसे व्यस्त स्थान गोपाल नगर तिराहे पर सोमवार को गन्ने के खोइया व्यवसायी से पांच लाख, तीस हजार रुपये की लूट के मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। सीसीटीवी फुटेज के सहारे लुटेरों तक पहुंचने के प्रयास में पुलिस जुटी है। कुशीनगर और महराजगंज की दो-दो टीमें मामले का पर्दाफाश करने के लिए लगाई गई हैं। पुलिस संभावित स्थानों पर छापा भी मार रही है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, गन्ने के खोइया व्यवसायी से हुई लूट के मामले से जुड़े हर बिंदु पर बारीकी से जांच की जा रही है। वारदात को अंजाम देने वाले कस्बे के पंजाब नेशनल बैंक से ही व्यापारी का पीछा कर रहे थे। इस बात के साक्ष्य बैंक के सीसीटीवी फुटेज से मिले हैं। फुटेज में आरोपी का चेहरा साफ नजर आ रहा है। उसके फोटो की पहचान कराई जा रही।
विज्ञापन

गोपालनगर के दुकानदारों का कहना है कि घटना से कुछ देर पहले दोनों आरोपियों को तिराहे पर टहलते देखा गया था। जैसे ही व्यापारी की बाइक तिराहे पर स्थित एक ऑफिस के पास पहुंची दोनों लुटेरे चौकन्ने हो गए। जब तक कोई कुछ समझ पाता, तब तक घटना को अंजाम दे कर फरार हो गए। इस मामले की जांच के लिए पुलिस ईंट भट्ठा व्यवसायियों से भी पूछताछ करेगी, जहां से खोइया व्यवसायी बकाया रुपये की वसूली करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि व्यवसायी वजीर खान की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के लिए चार टीमें गठित की गईं हैं। बैंक के सीसीटीवी से दोनों आरोपियों का फोटो मिला गया है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed