{"_id":"5d8912c38ebc3e93bd109288","slug":"road222-maharajganj-news-gkp3228205105","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे को रोकने के लिए 1 करोड़ खर्च कर होगा सुरक्षा का इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे को रोकने के लिए 1 करोड़ खर्च कर होगा सुरक्षा का इंतजाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क पर सुरक्षा के लगेंगे निशान
महराजगंज। दुर्घटना से लोगों को बचाने के लिए अब लोक निर्माण विभाग सड़क सुरक्षा का इंतजाम करेगा। इसके लिए कार्ययोजना तैयार हो चुकी है। 1 करोड़ 37 लाख का प्रस्ताव बनाकर शासन में भेज दिया गया है। प्रस्ताव मंजूर होने के बाद विभाग की ओर से इस दिशा में कार्रवाई तेज की जाएगी। सड़कों की डिजाइन भी उसी हिसाब से होगी, जिससे दुर्घटना पर अंकुश लगाया जा सके। लखनऊ में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का प्रशिक्षण 30 सितंबर से 4 अक्तूबर तक होगा। जिले से एई एवं जेई प्रशिक्षण में शामिल होने जाएंगे।
सड़कों के किनारे जगह जगह साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। ब्लैक स्पाट पर अधिकारियों की विशेष नजर रहेगी। सड़क दुर्घटना पर अंकुश लगाने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से खास इंतजाम किए जा रहे हैं। लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क पर डिवाइडर, पेटिंग, निशान, साइन बोर्ड आदि लगाया जाएगा। वाहन की रफ्तार पर नियंत्रण करने के लिए स्पीड ब्रेकर सहित तमाम कदम उठाए जाएंगे। अधिकारियों को इसके लिए लखनऊ में प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहां से आने के बाद इस दिशा मेें प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
लोगों का कहना है कि सड़क पर संकेतांक नहीं होने से वाहन चालक समझ नहीं पाते हैं कि कहां पर मोड़ है। सड़क के किनारे किस स्थान पर विद्यालय है। दुर्गेश निषाद ने बताया कि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जरूरी बिंदुओं पर विभाग की ओर से ध्यान नहीं दिया जाता है। तमाम स्थानों पर स्पीड ब्रेकर भी नहीं है। गौनरिया बाबू गांव के पास सड़क के किनारे प्राइमरी स्कूल के पास स्पीड ब्रेकर नहीं होने से बच्चों की दुर्घटना होने की संभावना ज्यादा रहती है। एक्सईएन सचिन कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना को कम करने के लिए विभाग प्रस्ताव बनाकर शासन में भेजा गया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू होगा। 30 सिंतबर से 4 अक्तूबर तक लखनऊ में एई और जेई को प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए भेजा जाएगा। प्रशिक्षण में सड़क सुरक्षा के बारें में अधिकारियों को जानकारी मिलेगी।