{"_id":"61d09128004dc222a11824be","slug":"road-problem-related-news-maharajganj-news-gkp4221092105","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकी चौराहे से बागापार जाने वाली सड़क बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकी चौराहे से बागापार जाने वाली सड़क बदहाल
विज्ञापन
ठेकी चौराहे से बागापार जाने वाली बदहाल सड़क।संवाद
- फोटो : MAHARAJGANJ
ठेकी चौराहे से बागापार जाने वाली सड़क बदहाल
- सड़क पर बने गड्ढों से राहगीरों को होती है दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
चौक बाजार। स्थानीय नगर पंचायत के ठेकी चौराहे से बागापार जाने वाली सड़क एक वर्ष से टूटी हुई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। गिट्टियां उखड़ गई है जिससे राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
चौक बाजार के ठेकी चौराहे से बरगदही बसंतनाथ, चैनपुर, बरईपट्टी, बरवाराजा होते हुए बागापार जानेवाली सड़क क्षेत्र के दर्जनों गांवों को जोड़ती है। सड़क की लंबाई आठ किलोमीटर है। यह सड़क बागापार होते हुए महराजगंज को जोड़ती है। लोग इसी सड़क से चौक आते हैं। प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत यह सड़क लगभग तीन साल पहले बनी थी। लेकिन सड़क की गिट्टियां उखड़ गई हैं। बरगदही बसंतनाथ निवासी मनोज वर्मा का कहना है कि चौक जाने के लिए यही मुख्य मार्ग है। एक साल से सड़क टूटी हुई है। आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। एडवोकेट राकेश पांडेय का कहना है कि सड़क की गिट्टी उखड़ जाने से दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। संदीप का कहना है कि महज आठ किलोमीटर दूरी तय करने में एक घंटे का समय लग जाता है। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन सचिन कुमार ने कहा कि सड़क की मरम्मत कराने के लिए जल्दी ही जरूरी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।