{"_id":"6190102ac9cea22587700033","slug":"road-maharajganj-news-gkp41624541","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क चौड़ीकरण व सृदृढ़ीकरण के लिए 35 करोड़ की दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क चौड़ीकरण व सृदृढ़ीकरण के लिए 35 करोड़ की दरकार
विज्ञापन

फरेंदा-बृजमनगंज मार्ग की मरम्मत होने से 50 हजार से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। आमजन की राह को सुगम बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने प्रस्ताव भेजकर शासन से 35 करोड़ रुपये की मांग की है। इस धनराशि से राज्य मार्ग 129ए के रूप में चिह्नित फरेंदा-बृजमनगंज मार्ग पर फरेंदा के शहरी भाग की करीब पौने चार किलोमीटर की सड़क को ठीक किया जाना है। सड़क का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण होने से आमजन को काफी सहूलियत मिलेगी।
लोक निर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में फरेंदा विधानसभा क्षेत्र के राज्य मार्ग 129ए फरेंदा- बृजमनगंज-कोल्हुई-लोटन-मोहना मार्ग के 3.70 किलोमीटर भाग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। इसके लिए कुल 34 करोड़ 77 लाख 10 हजार रुपये की धनराशि मांगी है। धनराशि मिलते ही सड़क का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। फरेंदा-बृजमनगंज मार्ग पर सड़क के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण से 50 हजार से अधिक लोगों को लाभ मिल सकेगा। इस मार्ग पर प्रतिदिन 15 से 20 हजार लोग यात्रा करते हैं। लेहड़ा देवी मंदिर व वृद्धाश्रम जाने वाली इस सड़क पर नियमित रूप से आसपास के लोगों का आना-जाना लगा रहता है।