फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Road Holdup by truck drivers

ट्रक चालकों ने चक्का जाम किया

Wed, 21 Oct 2015 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज Updated Wed, 21 Oct 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस की मनमानी तथा वसूली के खिलाफ मंगलवार को ड्राइवर और ट्रक मालिकों का गुस्सा फूट पड़ा। कस्बे के बाहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम करते हुए एक घंटे तक पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

इससे सरहद पर वाहनों का लंबी लाइन लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवरों को समझा बूझाकर जाम समाप्त कराया।मंगलवार की दोपहर नेपाल जा रहे वाहन चालकों ने लाइन तोड़कर पीछे की गाड़ियों को आगे पास करने को लेकर लाइन में खड़े दर्जनों ट्रक  चालकों ने सोनौली कोतवाली पुलिस द्वारा मनमाना वसूली के खिलाफ एसबीआई बैंक के सामने राजमार्ग पर वाहनों को तिरछा कर जाम कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुुरू कर दी। ड्राईवरों ने आरोप लगाया कि पीछे खड़े वाहनों को पुलिस पैसा लेकर आगे भेज दे रही है। जब कि हम लोगों की गाड़ी आगे खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे दो घंटे से रोक कर पीछे के वाहनों को भेजा जा रहा है। मौके पर पहुंचे प्रभारी कोतवाल अनिल कुमार ने ड्राइवरों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया।
ट्रक आपरेटर कल्याण समिति कुंसेरवां के अध्यक्ष पप्पू खान ने  कोतवाली पुलिस पर मनमानी वसूली का आरोप लगाते हुए सीओ नौतनवा को पत्र लिखा।
पुलिस बैरिकेटिंग कर वाहनों को जबरदस्ती जगह जगह रोक दे रही है तथा बैरिकेटिंग पार कराने के नाम पर पैसा वसूल रही है। हम लोगों के वाहन तीन दिन हो गए लेकिन अभी दो किलोमीटर भी गाड़ी आगे नहीं बढ़ पायी जो मनमाना पैसा दे रहा है उसके वाहन बिना लाइन के आगे भेज दिए जा रहे है।

अगर पुलिस इस पर अकुंश नहीं लगाई तो इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से मिलकर समिति के लोग करेंगे।
इस सम्बन्ध क्षेत्राधिकारी नौतनवा पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ड्राइवरों और समिति के लोगों द्वारा शिकायत मिली है। इसकी जांच करायी जा रही है। जो दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed