{"_id":"5dfbbd9a8ebc3e87f440c51b","slug":"rice-laden-truck-driving-from-kushinagar-to-nepal-goes-missing-maharajganj-news-gkp333946173","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर से नेपाल के लिए चला चावल लदी ट्रक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर से नेपाल के लिए चला चावल लदी ट्रक लापता
विज्ञापन
कुशीनगर से नेपाल के लिए चला चावल लदा ट्रक लापता
सोनौली (महराजगंज)। कुशीनगर जिले के हाटा से नेपाल के लिए चला चावल लदा ट्रक सरहद पर पहुंचने से पहले ही लापता हो गया। सीमा पर चालक के नहीं पहुंचने पर मिलर ने सोनौली पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ट्रक नंबर से ट्रक की तलाश कर रही है।
बुधवार की रात कुशीनगर के हाटा से नेपाल के लिए चले चावल से लदे ट्रक को सोनौली के रास्ते नेपाल जाना था। सुबह दस बजे तक ट्रक नहीं पहुंचने पर व्यापारी को संदेह हुआ और वह ट्रक की तलाश में सोनौली पहुंचा। काफी खोजबीन के बाद जब ट्रक नहीं मिला तो इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाल सोनौली विजय राज सिंह ने बताया कि ट्रक प्रभुनाथ भारती निवासी पडरौना के नाम से पंजीकृत है। जांच के दौरान छपवा टोल से भोर में करीब चार बजे से गुजरने की जानकारी मिली है। जबकि कस्टम ऑफिस से भी नेपाल जाने की सूचना नहीं है। जांच की जा रही है।